लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Deepotsav: घर बैठे अयोध्या में आप भी जला सकते हैं दीया, 5 लाख 51 हजार दीप के साथ आज बनेगा नया रिकॉर्ड

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2020 12:54 IST

Diwali in Ayodhya: कोरोना संकट के कारण इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़े लोगों के अलावा अन्य इसमें प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे में उनके लिए वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपोत्सव कार्यक्रम के तहत सरयू नदी के किनारे करीब 5.51 लाख दीयों से अयोध्या को रोशन किया जाएगाकोरोना संकट होने के कारण वर्चुअल दीपोत्सव की सुविधा, घर बैठ जला सकेंगे राम की नगरी में दीया

Diwali 2020: कोरोना संकट के बीच देश में दिवाली की धूम भी नजर आने लगी है। पिछली बार की तरह इस बार भी अयोध्या में दिवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। राम की नगरी अयोध्या में इस बार की दिवाली इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही दिन पहले राम मंदिर की नींव रखी गई है।

ऐसे में राम की पौड़ी को शुक्रवार (13 नवंबर) शाम लाखों दीयों से जगमगाया जाएगा। सरयू नदी के किनारे करीब 5.51 लाख दीयों से अयोध्या को रोशन किया जाएगा।

वहीं, कोरोना संकट के कारण जो लोग देश के दूरदराज इलाकों से अयोध्या नहीं आ सकेंगे वे भी इस विशेष दीपोत्सव में हिस्सा ले सकेंगे। ऐसे लोगों के लिए वर्चुअल दीपोत्सव की सुविधा की गई है। इस ऐतिहासिक दीपोत्सव कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा ले रहे हैं।

वर्चुअल दीपोत्सव, जानिए घर बैठे अयोध्या में कैसे जलाए दीया

यूपी सरकार दरअसल एक वेब पोर्टल तैयार कर रही है। यहां कोई भी जा सकेगा और वर्चुअल दीपोत्सव में शामिल हो सकेगा। इस वर्चुअल दीपोत्सव को और रोचक बनाने के लिए इसमें कई विकल्प भी दिए गए हैं। इसमें दरअसल आप अपना दीया चुन सकते हैं। इसमें मिट्टी का दीया, तांबे, स्टील या किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चुनाव कर सकेंगे।

साथ ही घी, सरसो तेल, तिल का तेल आदि के विकल्प भी चुन सकेंगे जिसकी मदद से आप दीया जलाना चाहते हैं। इसके बाद आप एनिमेटेड डिजाइन की मदद से राम विराजमान और हनुमान गढ़ मंदिर के दर्शन होंगे, जहां आप दीया जला सकेंगे। आखिर में आप सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक वर्चुअल सेल्फी भी ले सकेंगे।

अयोध्या में आज दीपोत्सव का कब है कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के लिए दोपहर 3 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद वे राम जन्मभूमि जाएंगे। यहां वे पूजा करेंगे और 11 हजार दीयो को जलाएंगे। शाम करीब 4 बजे राम, लक्ष्मण और सीता हेलिकॉप्टर से आएंगे। सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगे और पूजा करेंगे।

शाम करीब 5 बजे भरत मिलाप और अन्य कार्यक्रम होंगे। इसके बाद सीएम योगी अपना संबोधन देंगे। शाम करीब 6 बजे सीएम योगी सरयू घाट पहुंचेंगे और सरयू आरती में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू होगा। सीएम और राज्यपाल रामकथा पार्क में कल्चलर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :दिवालीअयोध्यायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत