लाइव न्यूज़ :

जोजिला सुरंग के पास हिमस्खलन में दो की मौत, शव बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 12, 2023 18:53 IST

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर हरपाल सिंह ने बताया कि पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है कि कोई और मजदूर बर्फ के नीचे फंसा है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनमर्ग भेजा गया था। बचाव अभियान तेज कर दिया है।गांदरबल के हांग और सरबल इलाकों में दो हिमस्खलन की सूचना मिली थी।

जम्मू: जोजिला सुरंग के इलाके में निलग्रथ के करीब सरबल क्षेत्र के पास हिमस्खलन हुआ है जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों शव बरामद कर लिया गया है। हिमस्खलन वहां हुआ है जहां जहां हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) जोजिला सुरंग पर काम कर रही है।

इस क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे हिमस्खलन आया। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर हरपाल सिंह ने बताया कि यह पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है कि कोई और मजदूर बर्फ के नीचे फंसा है या नहीं। सिंह ने पुष्टि की कि बर्फ के नीचे दबे एक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया था जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

इस मजदूर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनमर्ग भेजा गया था। इस बीच एडीडीसी गांदरबल ने बताया कि कम से कम एक और हताहत हो सकता है। उन्होंने कहा, "हां, मोबाइल ट्रैकर सिस्टम द्वारा सुझाए गए अनुसार एक और व्यक्ति शायद लापता है।"

उन्होंने कहा, "हमने चीजों को नियंत्रण में रखने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है।" सीएमओ गांदरबल डॉ. अफरोजा ने बताया कि किसी भी घायल व्यक्ति को चिकित्सा की आवश्यकता होने पर क्षेत्र में मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है। उल्लेखनीय है कि आज गांदरबल के हांग और सरबल इलाकों में दो हिमस्खलन की सूचना मिली थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहिमस्खलनकोहरामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष