लाइव न्यूज़ :

CM योगी को अपशब्द वाला ऑडियो लीक: आरोपी विधायक ने बताया फर्जी

By भाषा | Updated: October 27, 2020 21:56 IST

वायरल ऑडियो के मुताबिक बरहज क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव का रहने वाला विजय तिवारी नामक व्यक्ति जब विधायक सुरेश तिवारी के पास मदद के लिए पहुंचा तो तिवारी ने कथित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे डपट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक सुरेश तिवारी का आपत्तिजनक भाषा वाला एक ऑडियो वायरल हो गया। विधायक ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से देवरिया की बरहज सीट से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी का आपत्तिजनक भाषा वाला एक ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, विधायक ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है।

वायरल ऑडियो के मुताबिक बरहज क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव का रहने वाला विजय तिवारी नामक व्यक्ति जब विधायक सुरेश तिवारी के पास मदद के लिए पहुंचा तो तिवारी ने कथित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे डपट दिया।

विजय तिवारी ने बताया, "जब जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद मेरे घर का रास्ता नहीं खोला गया तो मैं दो दिन पहले विधायक सुरेश तिवारी से मदद मांगने गया। मदद का आग्रह करते ही विधायक नाराज हो गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी गाली गलौज भरी भाषा इस्तेमाल की।"

विजय के मुताबिक इत्तेफाक से उस वक्त उनका फोन रिकॉर्डिंग मोड पर था और विधायक ने जो भी कहा वह उसके फोन में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि भाजपा विधायक तिवारी ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि वह ऑडियो फर्जी है और उनकी छवि खराब करने की विपक्ष की साजिश का हिस्सा है।

पूर्व में बसपा में रहे सुरेश तिवारी इससे पहले लॉकडाउन के दौरान मुस्लिम समुदाय से कुछ भी ना खरीदने की हिदायत देकर विवादों में आ चुके हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए