लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरे की नीलामी, 1.89 करोड़ रुपये मिलने से दो खनिक अमीर बने

By भाषा | Updated: January 13, 2020 17:24 IST

पन्ना के हीरा अधिकारी एसएन पांडे ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिवसीय नीलामी समाप्त हुई। इसमें 316 कैरेट के 216 हीरे नीलामी के लिये रखे गये थे। इनमें 187 कैरेट के 150 हीरे 2.43 करोड़ रुपये में नीलाम किये गये हैं। पांडे ने बताया कि खदान से 29.46 कैरेट का एक हीरा ब्रजेश उपाध्याय नामक खनिक ने निकाला था।

Open in App
ठळक मुद्देहीरा 1.16 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ, जबकि एक अन्य खनिक राधेश्याम का 18 कैरेट का हीरा 72.61 लाख रुपये में नीलाम हुआ।उन्होंने बताया कि उपाध्याय को कृष्णा कल्याणपुर की खदान में खुदाई के दौरान गत वर्ष सितम्बर में यह हीरा मिला था।

मध्य प्रदेश के पन्ना में हुई हीरों के तीन दिवसीय नीलामी के बाद दो हीरों का दाम 1.89 करोड़ रुपये मिलने से दो खनिक अमीर बन गये।

पन्ना के हीरा अधिकारी एसएन पांडे ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिवसीय नीलामी समाप्त हुई। इसमें 316 कैरेट के 216 हीरे नीलामी के लिये रखे गये थे। इनमें 187 कैरेट के 150 हीरे 2.43 करोड़ रुपये में नीलाम किये गये हैं। पांडे ने बताया कि खदान से 29.46 कैरेट का एक हीरा ब्रजेश उपाध्याय नामक खनिक ने निकाला था।

यह हीरा 1.16 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ, जबकि एक अन्य खनिक राधेश्याम का 18 कैरेट का हीरा 72.61 लाख रुपये में नीलाम हुआ। उन्होंने बताया कि उपाध्याय को कृष्णा कल्याणपुर की खदान में खुदाई के दौरान गत वर्ष सितम्बर में यह हीरा मिला था, जबकि राधेश्याम को दिसंबर 2018 में इसी इलाके की खदान से हीरा मिला था।

उन्होने बताया कि पिछली दो नीलामी में राधेश्याम का हीरा नीलाम नहीं हो पाया था। पांडे ने बताया कि हीरे के व्यापारियों द्वारा अगले दो दिनों में हीरे की कीमत का 20 प्रतिशत तथा शेष राशि एक माह के अंदर जमा कर हीरा हासिल करना होगा।

उन्होंने कहा कि हीरे की नीलामी राशि से 12 प्रतिशत रायल्टी काटकर शेष राशि का भुगतान संबंधित हीरा खनिक को किया जायेगा। मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरा खदानों के लिये प्रसिद्ध है और यहां लगभग 12 लाख कैरेट हीरे का भंडार होने का अनुमान है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशपन्नामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील