लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की हो रही थी कोशिश, ईडी ने विधायक राजेश कच्छप से की पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2023 17:44 IST

बता दें कि विधायकों के खरीद-फरोख्त के मामले पर ईडी ने कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों को समन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के मामले में ईडी कर रही है जांच खिजरी विधायक राजेश कच्छप से ईडी ने मंगलवार को पूछताछ की हैबता दें कि विधायकों के खरीद-फरोख्त के मामले पर ईडी ने कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों को समन किया था।

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के मामले में मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे खिजरी विधायक राजेश कच्छप ईडी के रिजनल कार्यालय पहुंचे। मीडिया के सवालों से बचते हुए विधायक ने कहा कि हम सरकार गिराने की साजिश में शामिल नहीं थे, ईडी को हम पूरी बात बताएंगे और उनको पूरा सहयोग करेंगे। उन्होने आगे कहा कि जब पूछताछ खत्म हो जाएगी तो वो मीडिया को पूरी जानकारी देंगे।

बता दें कि विधायकों के खरीद-फरोख्त के मामले पर ईडी ने कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों को समन किया था। 6 फरवरी को कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी से ईडी कार्यालय में पूछताछ हो चुकी है। आज राजेश कच्छप से पूछताछ की गई है। वहीं, कल 8 तारीख को नमन विक्सल को गाड़ी से ईडी पूछताछ करेगी। ईडी ने पिछले दिनों कैश कांड मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी,राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों विधायकों ने15-15 दिन का समय मांगा था। 

गौरतलब है कि विधायकों को पहले 13, 16 और 17 जनवरी को हाजिर होने के लिए ईडी द्वारा समन भेजा गया था। सोमवार को विधायक इरफान अंसारी से ईडी दफ्तर में करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी। वहीं, सरकार गिराने की साजिश के आरोपी तीनों विधायकों के वकील चंद्र भानू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे सभी विधायक निर्दोष है, पूरे दस्तावेज के साथ जो ईडी ने मांगे थे वो लेकर विधायक ईडी दफ्तर में पेश हुए है।

अधिवक्ता चंद्र भानू ने सोमवार को हुई जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से पूछताछ के मामले में कहा कि उन्होने ईडी को पूरा सहयोग दिया है और जो रकम बंगाल में पकड़ी गई थी वो विधायक इरफान अंसारी का था, जो वो अपने पेट्रोल पंप से लेकर निकले थे, इससे संबंधित साक्ष्य को ईडी के सामने पेश कर दिया गया है। 

विधायक इरफान अंसारी ने बेरमो विधायक अनूप सिंह पर जमकर भड़ास निकाली। इरफान ने कहा कि जो चोर था, उसे हीरो बना दिया और हमें फंसा कर चोर बना दिया गया। वो राजेंद्र बाबू का बेटा है, ऐसा लगता नहीं है, भगवान उसे सद्बुद्धि दे। इरफान ने आगे कहा था कि हम तीनों विधायक निर्दोष हैं हमने सरकार बनाई है हम उसे क्यों गिराएंगे। हम नफरत हटाने और भारत को जोड़ने की बात कहने वाले लोग है और कांग्रेस के सच्चे सिपाही है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनप्रवर्तन निदेशालयझारखंडJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया