लाइव न्यूज़ :

बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:58 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 26 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बालिका के साथ उसके सगे चाचा द्वारा ही कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया गया वहीं मथुरा जनपद में भी बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की खर सामने आयी है।

बैरिया के थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात छह साल की मासूम बालिका के साथ उसके सगे चाचा राजा खान (22) द्वारा ही कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया गया ।

उन्होंने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर बुधवार को राजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

दूसरी ओर, प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने सात साल की बच्ची को टीवी पर शो दिखाने के बहाने पास स्थित अपने ताऊ के घर ले गया और वहां उसके साथ कथित दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मंगलवार सुबह की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कान्हा (18) के रूप में की गयी है और उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376/307 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्यवाही की गई है।

इस बीच राज्य के गौतबुध नगर जनपद के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली महिला शालू (25) का शव बुधवार दोपहर को उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल वालों के अनुसार उसने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या किया है, जबकि मृतका के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में प्रदेश के आगरा जिले के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान साधना के रूप में की गयी है और 11 महीने पहले उसका विवाह हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों