लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला

By भाषा | Updated: April 29, 2020 04:40 IST

टिकियापाड़ा कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से 'रेड जोन'में शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा।

Open in App

कोलकाता: प​श्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के टिकियापाड़ा में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करा रही पुलिस पर मंगलवार को भीड़ ने हमला कर दिया । टिकियापाड़ा कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से 'रेड जोन'में शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा।

इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक मेल-जोल से दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'जैसे ही पुलिस ने उन्हें घर लौटने के लिये कहा, भीड़ ने उन पर पथराव किया और उनकी पिटाई कर दी।

घटना में दो पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुये हैं।' पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में त्वरित कार्य बल समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिये मौके पर पहुंच गये। हावड़ा जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता एवं वन मंत्री राजीब बनर्जी ने पुलिसकर्मियों पर हमले की आलोचना की और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं