लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में गुरद्वारे पर हमला दिखाता है कि भारत में सीएए जरूरी है: राजीव प्रताप रूडी

By भाषा | Updated: January 5, 2020 20:40 IST

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरद्वारे को सिखों के पवित्रतम स्थानों में से एक बताते हुए रूडी ने कहा कि हालिया हमले और लाहौर के पास की गई तोड़फोड़ ने समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा, “ये सभी (घटनाएं) दिखाती हैं कि सीएए हमारे देश में जरूरी है।”

Open in App

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार किसी भी परिस्थिति में संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त नहीं करेगी। साथ ही कहा पाकिस्तान में गुरद्वारे पर पथराव और हालिया हिंसा दिखाती है कि नया कानून कितना जरूरी है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में शामिल होने ओडिशा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कानून पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं वे कभी सफल नहीं होंगे।

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरद्वारे को सिखों के पवित्रतम स्थानों में से एक बताते हुए रूडी ने कहा कि हालिया हमले और लाहौर के पास की गई तोड़फोड़ ने समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा, “ये सभी (घटनाएं) दिखाती हैं कि सीएए हमारे देश में जरूरी है।”

भाजपा सांसद ने कहा, “सीएए को लागू करने से मोदी सरकार के एक इंच भी पीछे हटने का सवाल नहीं उठता।” संशोधित कानून का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए रूडी ने कहा कि नये नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में किसी तरह का प्रस्ताव लाने का प्रयास “असंवैधानिक” था।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग