लाइव न्यूज़ :

अतीक-अशरफ की हत्या मामले में सरकार ने यूपी पुलिस के खिलाफ की कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी हुए निलंबित

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2023 15:57 IST

बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच हत्या के तीनोंआरोपियों को प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां तीनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने एसआईटी की जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद रहे एसीपी नरसिंह नारायण सिंह का तबादला किया था।

प्रयागराजः माफिया अतीक से राजनेता बने अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के मामले में प्रदेश सरकार ने बुधवार शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अतीक और अशरफ हत्या मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह, एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है।  इससे पहले राज्य सरकार ने हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद रहे एसीपी नरसिंह नारायण सिंह का तबादला किया था। गौरतलब है कि शनिवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब पुलिस उन्हें लेकर चिकित्सा परीक्षण के लिए शाहगंज थाना अंतर्गत काल्विन अस्पताल परिसर में दाखिल हुई थी। शाहगंज थाना, काल्विन अस्पताल से चंद कदम की दूरी पर स्थित है।

इस बीच बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच तीनों हत्यारोपियों को प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां तीनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इससे पहले एसआईटी ने कोर्ट से आरोपियों की 7 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। 

हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) सतीश चंद्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। दो अन्य सदस्यों में एसीपी कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी और निरीक्षक (विवेचना सेल, अपराध) ओम प्रकाश शामिल हैं। 

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी