लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ की अतीक अहमद ने की तारीफ, बताया बहादुर और ईमानदार, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 20, 2022 15:43 IST

पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। अहमद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक बहादुर, ईमानदार मुख्यमंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद अतीक अहमद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक बहादुर, ईमानदार मुख्यमंत्री हैं।अतीक अहमद प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रहा है।अहमद ने समाजवादी पार्टी के टिकट से 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।

लखनऊ: कुख्यात माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुरुवार को लखनऊ में सीबीआई कोर्ट लाया गया, जहां पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। अहमद का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया है, जिसमें उसने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक बहादुर, ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। अब ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रहा है और इसने समाजवादी पार्टी के टिकट से 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। वर्तमान में गुजरात की अहमदाबाद जेल में निरुद्ध अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाना में 100 के करीब मुकदमे दर्ज हैं। अहमद को लखनऊ कोर्ट में पेशी के लिए बुधवार रात गुजरात से लाया गया था।

कोर्ट में भारी फोर्स के बीच अतीक अहमद की पेशी हुई। गुजरात जेल में कैद के अहमद के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार एक्शन लेती रहती है। इसी क्रम में प्रयागराज जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार खत्री के 30 सितंबर, 2022 और तीन अक्टूबर, 2022 के कुर्की के आदेश के तहत शनिवार (15 अक्टूबर) को अतीक अहमद की लखनऊ स्थित 34.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। 

बता दें कि अतीक अहमद पर यूं तो कई मामले दर्ज हैं, लेकिन गुरुवार को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में उसकी पेशी प्रयागराज से विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड मामले में हुई। दरअसल, अहमद इस मामले में मुख्य आरोपी है। राजू पाल हत्याकांड जनवरी 2005 में सियासी विवाद की वजह से हुआ था। फिलहाल, अतीक अहमद को भारी सुरक्षा बल के बीच लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसीबीआईलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?