लाइव न्यूज़ :

Atal Setu: समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल 'अटल सेतु' पर इन वाहनों को नहीं ले जा पाएंगे आप, जानें नियम

By अंजली चौहान | Updated: January 12, 2024 13:05 IST

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: अटल सेतु 21.8 किलोमीटर लंबा पुल है जो मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र को जोड़ता है।

Open in App

Atal Setu: मुंबई में देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है और आज प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। इस पुल से घंटों का सफर यात्री मिनटों में पूरा कर पाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में ऐतिहासिक मील का पत्थर चिह्नित करते हुए, अटल सेतु नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी सम्मान करता है।

अटल सेतु की नीव पीएम  मोदी ने दिसंबर 2016 में रखी थी। अटल सेतु 21.8 किलोमीटर लंबा पुल है जो मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र को जोड़ता है। देश के सबसे लंबे पुल की मदद से दोनों स्थानों के बीच की यात्रा मौजूदा दो घंटे से घटकर लगभग 15-20 मिनट रह जाएगी।

यह समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल है। इस पुल को बनाने में कई ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिनका इस्तेमाल भारत में पहली बार हुआ है। इस पुल में इस्तेमाल की गई लाइटें जलीय पर्यावरण को परेशान नहीं करती हैं।

पुल पर चलाए जाने वाले वाहनों को लेकर क्या है नियम?

गौरतलब है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा होगी। कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।

इन चीजों को अनुमति नहीं

मुंबई पुलिस ने पुल को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि समुद्री पुल पर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टरों को अनुमति नहीं दी जाएगी। मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए भी प्रवेश नहीं होगा।

मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1सी) लेना होगा और 'गाड़ी अड्डा' के पास एमबीपीटी रोड का उपयोग करना होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने "जनता के लिए खतरे, रुकावटों और असुविधाओं" को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लगा दी है।

एमटीएचएल में 6-लेन का समुद्री लिंक है, जिसमें 16.50 किलोमीटर समुद्र के ऊपर और 5.50 किलोमीटर जमीन पर बनाया गया है, जो इसे एक उल्लेखनीय इंजीनियरिंग उपलब्धि बनाता है। 

अधिकारियों के मुताबिक, एमटीएचएल सिर्फ एक परिवहन परियोजना नहीं है बल्कि आर्थिक विकास का एक इंजन भी है। यह मुंबई और मुख्य भूमि के बीच एक नई आपूर्ति श्रृंखला बनाएगा, जिससे कच्चे माल, तैयार माल और श्रम की आवाजाही आसान हो जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयीमोदी सरकाररोड सेफ्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?