लाइव न्यूज़ :

Atal Setu Features: पेरिस के एफिल टॉवर से 17 गुना अधिक स्टील से बना है 'अटल सेतु', जानिए खास बातें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 12, 2024 14:00 IST

। यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है। पुल के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया गया स्टील पेरिस के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर से 17 गुना अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थीयह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल हैइस पुल में उन्नत ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक हैं

Atal Setu  Features: 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल), जिसे 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है, को भारत का नवीनतम इंजीनियरिंग चमत्कार कहा जा रहा है। यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल और देश के सबसे लंबे पुलों में से एक है। 

इस नए पुल की प्रमुख विशेषताओं में सबसे खास बात ये है कि पुल के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया गया स्टील पेरिस के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर से 17 गुना अधिक है। ये जानकारी एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त संजय मुखर्जी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा। 

इस पुल में उन्नत ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक हैं। इसे खास तकनीक से बनाया गया है जिससे ध्वनि और कंपन कम होगा। इससे आसपास के समुद्री जीवन को किसी गलत प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुल में ऐसी रोशनी का उपयोग किया गया है जो जलीय पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता। साथ ही उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली भी है जो कोहरे, कम दृश्यता और गति सीमा से अधिक वाहनों का पता लगाने में सक्षम है।

 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' पर मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को प्रतिबंधित किया गया है। अटल सेतु लगभग 21.8 किलोमीटर तक फैला है, जिसमें छह लेन हैं, प्रत्येक की लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर 5.5 किलोमीटर है। इसका उद्देश्य मुंबई और पुणे, गोवा और दक्षिण भारत सहित विभिन्न गंतव्यों के बीच यात्रा का समय कम करना है। नए अटल सेतु पुल का लक्ष्य नवी मुंबई और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 2 घंटे से घटाकर केवल 20 मिनट करना है। मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा पर जोर देते हुए सुरक्षित उपयोग के लिए नियम बनाए हैं। कारों, टैक्सियों, हल्के मोटर वाहनों, मिनी बसों और टू-एक्सल बसों के लिए अनुमेय गति अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?