लाइव न्यूज़ :

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को आज रात नहीं मिलेगा डिस्चार्ज, AIIMS में पीएम मोदी सहित शाह मौजूद

By स्वाति सिंह | Updated: June 11, 2018 19:59 IST

पीएम के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वाजपेयी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे,

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। इसके चलते हॉस्पिटल के आस पास की सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। पीएम के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वाजपेयी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, उसके तुरंत बाद ही फिर अमित शाह भी पहुंचे हैं।  बता दें कि वाजपेयी बीते काफी दिनों से बीमार हैं।  

खबरों की मानें तो आज रात वाजपेयी को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने AIIMS पहुंचे राहुल गांधी

बता दें कि सोमवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। फिलहाल उन्हे अभी एम्स से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। एम्स के मुताबिक वह रुटीन चेकअप के लिए गए हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

एम्स के मुताबिक वह रुटीन चेकअप के लिए गए हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बताया गया है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में किया गया। इससे पहले उनका रुटीन चेकअप घर पर ही किया जाता रहा है। वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। 1924 में जन्मे वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था।

ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत अब ठीक, रुटीन चेकअप के लिए एम्स में हुए थे भर्ती

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं।  

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गाँधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील