Assembly seat by-election 2023: पांच राज्य और 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, तीन-तीन सीट पर बीजेपी और कांग्रेस आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 2, 2023 01:11 PM2023-03-02T13:11:38+5:302023-03-02T13:14:26+5:30

Assembly seat by-election 2023: महाराष्ट्र के कस्बा पेठ और चिंचवाड विधानसभा सीटों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे।

Assembly seat by-election 2023 five state 6 assembly seats BJP and Congress ahead in 3-3 seats each | Assembly seat by-election 2023: पांच राज्य और 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, तीन-तीन सीट पर बीजेपी और कांग्रेस आगे

6 सीट में से भाजपा और कांग्रेस गठबंधन 3-3 सीट पर आगे हैं। 

Highlightsझारखंड में रामगढ़ सीट पर आजसू नीत भाजपा गठबंधन आगे है। सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन आगे चल रहे हैं।

Assembly seat by-election 2023: पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था। आज मतगणना जारी है। 6 सीट में से भाजपा और कांग्रेस गठबंधन 3-3 सीट पर आगे हैं। महाराष्ट्र के कस्बा पेठ और चिंचवाड विधानसभा सीटों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के लुमला निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शेरिंग ल्हामू को बिना किसी मुकाबले के विधायक निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। झारखंड में रामगढ़ सीट पर आजसू नीत भाजपा गठबंधन आगे है। 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। बिस्वास को वाम दलों का समर्थन है। वह टीएमसी के उम्मीदवार देबाशीष बनर्जी से आगे हैं। बिस्वास को 45871 वोट और बनर्जी को 34929 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के दिलीप साहा ने 13107 वोट हासिल किए हैं।

तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव के वास्ते जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू दूसरे स्थान पर हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले की दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर कसबा पेठ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने चिंचवड़ सीट पर बढ़त हासिल कर ली है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, कसबा सेठ सीट पर कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर आगे हैं और चिंचवड़ सीट पर भाजपा के अश्विनी जगताप आगे हैं। दोनों सीट पर उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ। अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट मौजूदा विधायक जम्बे ताशी के निधन के कारण खाली हुई है।

वहीं झारखंड की रामगढ़ सीट ममता देवी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई। तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) सीट मौजूदा विधायक ई थिरुमहन एराव के निधन के बाद खाली हुई जबकि पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट भी मौजूदा विधायक सुब्रत साहा के निधन के कारण ही खाली हुई थी।

Web Title: Assembly seat by-election 2023 five state 6 assembly seats BJP and Congress ahead in 3-3 seats each

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे