लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में दीपावली, तो इस बार होली के कारण चुनावी रंग ठीक से चढ़ा नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 20, 2019 22:29 IST

इस बार होली के कारण चुनावी रंग जम नहीं पाया है। एक तो होलाष्टक के कारण उम्मीदवारों के ऐलान में देरी हो रही है और दूसरा, जनता होली की रंग-तरंग से बाहर आ जाए, तब तो चुनावी चर्चाओं पर गंभीर होगी।

Open in App

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लेकर विभिन्न राजनीतिक दल और नेता भले ही सक्रिय हों, लेकिन होली के कारण अभी चुनावी रंग ठीक-से चढ़ा नहीं है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान दीपावली आ गई थी, जिसके कारण उम्मीदवारों की घोषणा से लेकर चुनाव प्रचार तक, सबकुछ धीमी गति से चलता रहा और दीपावली हो जाने के बाद ही चुनावी धमाके सुनाई दिए थे।

इस बार होली के कारण चुनावी रंग जम नहीं पाया है। एक तो होलाष्टक के कारण उम्मीदवारों के ऐलान में देरी हो रही है और दूसरा, जनता होली की रंग-तरंग से बाहर आ जाए, तब तो चुनावी चर्चाओं पर गंभीर होगी।

इस बीच कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसके नतीजे जल्दी ही नजर आने लगेंगे। हालांकि, कई सीटों पर दोनों ही दलों के लिए सशक्त उम्मीदवार तलाशना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए संभव है कि 25 सीटों के लिए एकसाथ उम्मीदवारों की घोषणा के बजाय दो-तीन सूचियां जारी की जाएं।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 25 में से 25 सीटें जीत लीं थी, लिहाजा बीजेपी के सामने जीती हुई सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है, तो इस वक्त प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, जिसके कारण वहां भी अधिकतम सीटें जीतने का दबाव है। यह भी एक वजह है कि दोनों ही दलों के उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब