लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: भाजपा, जदयू और आजसू में गठजोड़?, असम सीएम ने कहा- सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2024 13:20 IST

Assembly Elections 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Elections 2024: सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है।Assembly Elections 2024: सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है। Assembly Elections 2024: भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी।

Assembly Elections 2024: लो जी झारखंड में भाजपा ने गठबंधन की घोषणा कर दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि 81 सीट पर हम गठजोड़ के साथ मैदान में उतरेंगे। शर्मा ने कहा कि बीजेपी आगामी (झारखंड विधानसभा) चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे। सीट-बंटवारे की व्यवस्था 99 प्रतिशत तय हो गई है, केवल एक या दो सीटों पर चर्चा बाकी है। पितृ पक्ष के बाद हम तुरंत गठबंधन और सीट बंटवारे के विवरण की घोषणा करेंगे।

भाजपा के झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी शर्मा ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है। उन्होंने रांची में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है।

बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत की जा रही है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।’’ शर्मा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा ‘पितृ पक्ष’ के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019BJPहेमंत विश्व शर्माअसमशिवराज सिंह चौहाननीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब