लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 300 सीट पर पड़े रहे वोट, मप्र में दोपहर 1 बजे तक 30-92%, छत्तीसगढ़ में 22-65% मतदान, देखें जिलावार आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2023 14:15 IST

Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, आठ राज्य मंत्री और चार संसद सदस्य शामिल हैं, 70 सीटों की लड़ाई में जीत के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ विधानसभा में दूसरा और अंतिम चरण का मतदान है। पहले चरण में 20 सीट पर वोट डाले गए थे।मध्य प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। 

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान हो रहा है। दोनों राज्य में 300 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 30-92% मतदान हुआ, छत्तीसगढ़ में 22-65% मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दूसरा और अंतिम चरण का मतदान है। पहले चरण में 20 सीट पर वोट डाले गए थे। छत्तीसगढ़ में कुल 958 उम्मीदवार, जिनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, आठ राज्य मंत्री और चार संसद सदस्य शामिल हैं, 70 सीटों की लड़ाई में जीत के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें 230 विधानसभा सीटें मैदान में हैं। दोनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण में 22 जिलों के 70 विधान सभा क्षेत्रों में वोट डाले पड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती कमल नाथ सहित 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं जहां सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच काफी हद तक सीधा मुकाबला है।

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीटों तथा मंडला जिले की बिछिया और मंडला सीटों के 55 मतदान केंद्रों और डिंडोरी जिले के 40 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है और इस चुनाव में 5.6 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। अधिकारी ने बताया कि मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले अधिकृत मतदान एजेंटों की मौजूदगी में ‘मॉक पोल’ आयोजित किया गया। राज्य में 64,626 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है।

इनमें 64,523 मुख्य बूथ और 103 सहयोगी (सहायक) स्टेशन शामिल हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1,500 से अधिक है। मतदाताओं में 2,87,82,261 पुरुष, 2,71,99,586 महिलाएं और 1,292 तीसरे लिंगी हैं। उनमें सेवा और विदेशी मतदाता भी शामिल हैं। इस चुनाव में कुल 2,533 उम्मीदवार हैं जिनमें 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक तीसरे लिंगी हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,63,14,479 मतदाता हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आठ मंत्रियों और चार सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राजिम जिले की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के नौ मतदान केंद्रों-- कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर बाद तीन बजे समाप्त होगा। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक है।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 827 पुरुष, 130 महिलाएं और एक तृतीय लिंग के उम्मीदवार समेत कुल 958 प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर पश्चिम सीट पर सबसे अधिक 26 उम्मीदवार हैं, जबकि डौंडीलोहारा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार मैदान में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 70-70 उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस से तथा 43 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (आप) से है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 62, हमर राज पार्टी के 33, बहुजन समाज पार्टी से 43 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल मतदाताओं में से 81,41,624 पुरुष, 81,72,171 महिलाएं और 684 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दूसरे चरण के लिए 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन मतदान केंद्रों में से 700 संगवारी बूथ हैं जिनका प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां सभी मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारी और कर्मचारी ही तैनात हैं जो मतदान कार्य संपन्न कराएंगी। राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 44 सीटें सामान्य है जबकि 17 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023भूपेश बघेलशिवराज सिंह चौहानभोपालRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारतविश्वरंग 2025: प्रतिभागियों और दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से जोड़ा

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतपंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो