लाइव न्यूज़ :

ABP Cvoter Survey: उत्तर प्रदेश में योगी की बल्ले-बल्ले, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को झटका!, जानें गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2021 13:35 IST

ABP Cvoter Survey:  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर वापसी करते दिख रहे हैं। यहां बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवाद पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी बाजी मारती दिख रही है। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के चलते पार्टी की छवि काफी खराब हुई है.

ABP Cvoter Survey: साल 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन सूबों में राजनीतिक माहोल गर्म है।

वहीं इस बीच एबीपी-सी वोटर ने देश के इन पांच राज्यों में सर्वे किया है और संभावना जताई है कि किस राज्य में कौन कितनी सीटों से जीत रहा है। एबीपी सी वोटर के सर्वे  के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर वापसी करते दिख रहे हैं। यहां बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा समाजवाद पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के चलते पार्टी की छवि काफी खराब हुई है. इसका असर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी पर भी दिखाई दे रहा है. यहां पंजाब में आम आदमी पार्टी बाजी मारती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं, जबकी कांग्रेस को 38 से 46, अकाली दल को 16 से 24 और बीजेपी को 0 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे के मुताबिक, पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लग सकता है।

वहीं गोवा में बीजेपी एक बार फिर वापसी कर सकती है इस सर्वे में संभावना जताई गई है कि बीजेपी को 22 से 26 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और आम आदमी पार्टी को 4-8 सीटें जबकी अन्य को 3-7 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लोगों को पहली पसंद हैं।

आगमी चुनावों में हरीश रावत को राज्य के सबसे ज्यादा 31 फीसदी लोग एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते देखना जाहते हैं। हालांकि इस सर्वे में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर रखा गया है.वहीं रावत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर है. राज्य 22.5 फीसदी लोग ऐसे हैं जो उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

जबकि भाजपा के अनिल बलूनी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 19 फीसदी लोगों ने बलूनी को मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद माना है.वहीं अगर मणिपुर की बात करें तो यहां बीजेपी गठबंधन 41 फीसदी वोट शेयर और 34 सीटों के साथ राज्य में अपना परचम लहरा सकती है, जबकि मणिपुर में कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल के अपने दर्जे पर कायम रह सकती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाबउत्तराखण्डगोवाआम आदमी पार्टीBJPबीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगेश्वर दत्तमायावतीअमरिंदर सिंहअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए