लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022 Dates: 5 राज्य में विधानसभा चुनाव, 7 चरण में, 10 फरवरी को मतदान, यहां जानें किस राज्य में कब वोटिंग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2022 16:16 IST

Assembly Election 2022 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा, कोविड के मद्देनजर सुरक्षित चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।8.5 करोड़ महिला मतदाता हैं।सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Assembly Election 2022 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 5 राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा की। सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे। 10 फरवरी को पहला चरण होगा। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को हो जाएगा। 5 राज्य में 690 सीट पर वोट पड़ेंगे। सभी बूथ पर महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। दिव्यांग के लिए अलग से व्यवस्था करेंगे। पदयात्रा और रोड शो पर पाबंदी रहेगी।

पांच राज्यों में 18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 8.5 करोड़ महिला मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रात 8 बजे के बार प्रचार नहीं कर सकेंगे।

सीईसी सुशील चंद्र ने कहा कि 15 जनवरी तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल या बाइक रैलियों और जुलूसों की अनुमति नहीं दी जाएगी; स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे। मीडिया हमारा दोस्त है। कोविड नियम का पालन करना अहम है। 

 

आयोग ने कहा कि मतदाता केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जो विशेष रूप से महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा ताकि महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा सके। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने का विकल्प भी दिया जाएगा।

राजनीतिक दलों के लिए यह अनिवार्य है कि वे मतदान उम्मीदवारों के रूप में चुने गए लंबित आपराधिक मामलों वाले व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें। उम्मीदवार के चयन के लिए उन्हें कारण भी देना होगा।

शेड्यूल की घोषणा के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो जाती है। चुनाव आयोग ने एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। इन दिशानिर्देशों के किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावगोवामणिपुरUttarakhand Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो