लाइव न्यूज़ :

Assembly Bypoll Results: अयोध्या के बाद अब भाजपा बद्रीनाथ में भी चुनाव हारी, उपचुनावों में इंडिया गठबंधन का दबदबा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 13, 2024 14:35 IST

भाजपा को अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी झटका लगा है। बद्रीनाथ में कांग्रेस के लखपत बुतोला ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। वहीं उत्तराखंड के मंगलोर से क़ाज़ी निज़ामुद्दीन ने बीजेपी के करतार सिंह भंडाना को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली हैबद्रीनाथ से कांग्रेस के लखपत बुतोला और मंगलोर से क़ाज़ी निज़ामुद्दीन चुनाव जीत गए हैं भाजपा को अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी झटका लगा है

Assembly Bypoll Results: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। बद्रीनाथ से कांग्रेस के लखपत बुतोला और मंगलोर से  क़ाज़ी निज़ामुद्दीन चुनाव जीत गए हैं। भाजपा को अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी झटका लगा है। बद्रीनाथ में कांग्रेस के लखपत बुतोला ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। वहीं मंगलोर से  क़ाज़ी निज़ामुद्दीन ने बीजेपी के करतार सिंह भंडाना को हराया।

इंडिया गठबंधन ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों दबदबा दिखाया है। ये उपचुनाव लोकसभा चुनावों के बाद इंडिया गठबंधन  और एनडीए गठबंधन के बीच एक और कड़ी टक्कर के रूप में सामने आए।  बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए को विपक्षी गुट ने कड़ी टक्कर दी।

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 मतों के अंतर से शिकस्त दी। राज्य में विधानसभा की तीन सीट पर उपचुनाव हुए थे। देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ठाकुर को 32,737 मत मिले, जबकि सिंह को 23,338 मत मिले। वहीं कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ विधानसभा सीट पर 8,990 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर 1,571 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणी ने भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50,077 मतों के अंतर से हराया। कल्याणी को 86,479 मत मिले, जबकि घोष को 36,402 वोट प्राप्त हुए।

टॅग्स :उपचुनावउत्तराखण्डअयोध्याBJPकांग्रेसपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष