लाइव न्यूज़ :

'असम के वीरप्पन' नाम से मशहूर उग्रवादी की हत्या, गिरोह में झगड़े के बाद उसके ही साथियों ने मारी गोली

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2021 14:00 IST

उग्रवादी समूह यूनाइडेट पीपल्स रिवोल्यूश्नरी फ्रंट (यूपीआरएफ) के मांगिन खोल्हो की हत्या उसी के साथियों ने गोली मारकर कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीआरएफ का स्वयंभू कमांडर इन चीफ मांगिन खोल्हो मारा गयापुलिस के अनुसार मांगिन के साथियों ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उसे मार डाला

उग्रवादी समूह यूनाइडेट पीपल्स रिवोल्यूश्नरी फ्रंट (यूपीआरएफ) के एक कमांडर इन चीफ मांगिन खोल्हो के मारे जाने की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार उसे उसके ही साथियों ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में झगड़े के बाद गोलियों से भून डाला।

पुलिस के मुताबिक मांगिन खोल्हो को 'वीरप्पन' के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि वह लकड़ी की तस्करी में लंबे समय से शामिल था। साथ ही यूपीआरएफ में वह एकमात्र सबसे सीनियर सदस्य बचा था। दरअसल इस उग्रवादी संगठन के कई लोग पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं तो वहीं कई ने आत्मसमर्पण भी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ग्रुप के अंदर किसी मुद्दे पर बहस हो गई। ये सबकुछ कार्बी आंगलोंग जिले के हेडक्वॉर्टर दीप्हू से 56 किलोमीटर दूर बोकाजान शहर के बाहरी हिस्से में जंगल में मौजूद एक पहाड़ी इलाके में हुआ। ये जगह पड़ोसी राज्य नागालैंड के शहर दीमापुर से करीब 15 किमी दूर है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने कहा, 'मांगिन को कई राउंड गोलियां मारी गई हैं और उसका शव रविवार को मिला। ऐसा लगता है कि उसके ही साथियों ने उसकी हत्या कर दी।'  शव को घटनास्थल से बोकाजान में एक अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए दीप्हू भेज दिया गया। 

बता दें कि यूपीआरएफ संगठन में मुख्य रूप से कुकी समाज के लोग शामिल हैं। ये समुदाय असम के दक्षिणी हिस्से में पहाड़ियों पर रहता है। बीच के वर्षों में ये संगठन काफी सक्रिय था। हालांकि मार्टिन गिटे के पिछले साल अक्टूबर में पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इसके कई सदस्यों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया था।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू