लाइव न्यूज़ :

असम: हिंदुओं के शामिल होने पर उपद्रवियों ने चर्च में घुस क्रिसमस जश्न को बाधित किया, कहा- तुलसी दिवस मनाना चाहिए

By विशाल कुमार | Updated: December 27, 2021 16:37 IST

दक्षिणपंथी उपद्रवियों ने दावा किया कि क्रिसमस मनाने वाले ईसाइयों के साथ उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्होंने घोषणा की कि वे हिंदुओं को ऐसा नहीं करने देंगे, क्योंकि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस भी था।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल के सदस्य होने का दावा करने वाले क्रिसमस के जश्न को बाधित करते हुए चर्च में घुस गए।उन्होंने कहा कि वे हिंदुओं को ऐसा नहीं करने देंगे, क्योंकि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस भी था।पुलिस ने छोटी-मोटी घटना करार देते हुए कहा इस पर स्वत: संज्ञान लेने की आवश्यकता नहीं है।

गुवाहाटी:असम के सिलचर में शनिवार को सत्ताधारी भाजपा से जुड़े दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल के सदस्य होने का दावा करने वाले क्रिसमस के जश्न को बाधित करते हुए एक चर्च में घुस गए और चर्च को बंद करने की मांग की क्योकि वे नहीं चाहते कि कार्यक्रम में हिंदू भागीदारी करें।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणपंथी गुंडों ने दावा किया कि क्रिसमस मनाने वाले ईसाइयों के साथ उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्होंने घोषणा की कि वे हिंदुओं को ऐसा नहीं करने देंगे, क्योंकि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस भी था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने इसे छोटी-मोटी घटना करार देते हुए कहा कि इस पर स्वत: संज्ञान लेने की आवश्यकता नहीं है।

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक वीडियो में भगवा टोपी पहने एक हमलावर कहता है कि हम क्रिसमस के खिलाफ नहीं हैं. केवल ईसाइयों को जश्न मनाने दीजिए. हम क्रिसमस समारोह में भाग लेने वाले हिंदू लड़के और लड़कियों के खिलाफ हैं। आज हिंदुओं का तुलसा दिवस था, लेकिन किसी ने नहीं मनाया। इससे हमारी भावनाएं आहत होती हैं... हर कोई मेरी क्रिसमस कह रहा है। हमारा धर्म कैसे बचेगा?

घटना के वीडियो में सैकड़ों लोगों को टिमटिमाती रोशनी के साथ एक बड़े क्रिसमस ट्री के आसपास (कुछ के चेहरे पर मास्क नहीं हैं और सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे) मंडराते हुए दिखाया गया है। वीडियो में क्रिसमस मनाने से रोके गए लोगों का एक समूह चर्च के बाहर गेट पर खड़ा है और वहां कुछ पुलिसवाले भी हैं।

कल हरियाणा के गुरुग्राम में भी क्रिसमस मनाने वालों पर हमले किए गए. वहीं, धर्मांतरण रोधी कानून लाने जा रहे भाजपा शासित कर्नाटक में भी हाल के दिनों में चर्चों पर कई हमले हुए. पिछले 11 महीने में वहां करीब 40 हमले चर्चों पर हुए हैं।

टॅग्स :क्रिसमसअसमचर्चPoliceबजरंग दलहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो