लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी के अपहृत कर्मचारियों को जल्द रिहा कराने के लिए असम सरकार कदम उठाएगी : सरमा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:42 IST

Open in App

माजुली (असम), 13 मई उग्रवादी संगठन उल्फा (इंडिपेंडेट) द्वारा अपहृत ओएनजीसी कर्मचारी रितुल सैकिया की पत्नी और भाई ने बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा से मुलाकात की।

इस दौरान सरमा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि असम सरकार अपहृत कर्मचारी को शीघ्र रिहा करने के लिए सभी कदम उठाएगी।

उल्लेखनीय है कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनसीजी) के तीन कर्मचारियों को 21 अप्रैल को शिवसागर जिले के लकवा से अगवा कर लिया गया था, यह स्थान नगालैंड सीमा के करीब है। हालांकि, तीन दिन बाद उग्रवादियों ने दो कर्मचारियों को छोड़ दिया लेकिन रितुल अब भी उनके चंगुल में हैं।

यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक माजुली में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रितुल की पत्नी और भाई ने मुख्यमंत्री से ओएनजीसी कर्मी को रिहा कराने के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया।

इस मुलाकात के दौरान विधायक भास्करज्योति बरुआ भी मौजूद थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक सरमा ने कहा कि रितुल को यथाशीघ्र मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

पुलिस ने 28 अप्रैल को दावा किया था कि रितुल अब भी उल्फा (आई) उग्रवादियों के चंगुल में है और वे नगालैंड के मोन जिले में छिपे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग