असम की बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 33, अब भी डूबे हुए हैं कई जिले 

By भाषा | Published: July 8, 2018 08:39 AM2018-07-08T08:39:05+5:302018-07-08T08:39:05+5:30

असम की बाढ़ में 2,156.88 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गयी है।

Assam floods: Assam flood situation worsens, 51000 hit, 33 death | असम की बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 33, अब भी डूबे हुए हैं कई जिले 

असम की बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 33, अब भी डूबे हुए हैं कई जिले 

गुवाहाटी, 8 जुलाई: असम में बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया लेकिन एक और शव मिलने से बाढ़जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 33 हो गयी। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के रोजाना बुलेटिन के अनुसार पांच जिलों में 41,065 लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं , कल सात जिलों में 51,400 लोग बाढ़ से प्रभावित थे। 

प्राधिकरण के अनुसार उदालगुरी जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही बाढ़जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 33 हो गयी है। यह व्यक्ति तीन जुलाई से लापता था।

यूपी, बिहार, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतवानी, 13 राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात

उसके मुताबिक ज्यादातर नदियों में जलस्तर घट रहा है लेकिन धेमाजजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बारपेटा और नागांव जिलों के विशाल भूखंड अब भी पानी में डूबा हुआ है। 2,156.88 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गयी है। 

Web Title: Assam floods: Assam flood situation worsens, 51000 hit, 33 death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Assamअसम