लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा का जयराम रमेश पर पलटवार, पूछा- कौन हैं वो, मैं तो उन्हें नहीं जानता

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 7, 2022 13:44 IST

गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1947 में कांग्रेस ने भारत को खंडित किया था। पाकिस्तान के बाद में बांग्लादेश भी आया। अगर राहुल गांधी के मन में खेद है तो 'भारत जोड़ो' भारत के क्षेत्र में करने का फायदा नहीं है। आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने की कोशिश कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देसरमा ने कहा कि 1947 में कांग्रेस ने भारत को खंडित किया था।उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के मन में खेद है तो 'भारत जोड़ो' भारत के क्षेत्र में करने का फायदा नहीं है।सरमा ने ये भी कहा कि आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने की कोशिश कीजिए।

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस को पाकिस्तान जाकर भारत जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। वहीं सरमा अपने इस बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि मुझे लगता है कि असम के मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) बचकाने, अपरिपक्व हैं और वह केवल अपने नए आकाओं के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए बयान देते हैं।

इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले ये बताएं कि जयराम रमेश कौन हैं? क्या वह कोई हैं जो असम में रहते हैं? वह कौन हैं? मुझे पता नहीं है। कांग्रेस के एक नेता का नाम कौन याद रखेगा? जब मैं कांग्रेस में था तब मैं इस तरह के नाम वाले किसी व्यक्ति के बहुत करीब नहीं था। मैं यह भी नहीं जानता कि वह कौन हैं। 

बता दें कि सरमा ने कहा था कि कांग्रेस को इस अभियान का संचालन पाकिस्तान में करना चाहिए यदि वे अभियान शुरू करना चाहते हैं। मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सरमा ने कहा था कि 1947 में कांग्रेस के दौरान भारत का विभाजन हुआ था। अगर वे भारत जोड़ी यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या लाभ हैं? भारत जुड़ा हुआ है, एकजुट है। मैं राहुल गांधी को भारत जोड़ी यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाने का सुझाव देना चाहता हूं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माJairam Rameshकांग्रेसराहुल गांधीअसमपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप