लाइव न्यूज़ :

असम: बेटे की आत्महत्या के 9 साल बाद 82 वर्षीय मां को भारतीय घोषित किया गया

By विशाल कुमार | Updated: May 12, 2022 08:17 IST

सिलचर से करीब 20 किमी दूर हरितकर गांव निवासी अकोल को ट्रिब्यूनल ने पहले फरवरी, 2022 में तलब किया था और 2000 में पहली बार दर्ज एक मामले के आधार पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 25 मार्च, 1971 के बाद अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे82 वर्षीय अकोल रानी नामसुद्र को तीन महीने पहले नागरिकता साबित करने का नोटिस मिला था।2012 में उनके बच्चों अंजलि और अर्जुन को ट्रिब्यूनल से अपनी नागरिकता साबित करने के लिए समन मिला था। परिवार का कहना है कि समन से परेशान अर्जुन ने अपनी जान ले ली थी।

गुवाहाटी:असम में अपनी नागरिकता साबित करने के लिए नौ साल पहले नोटिस मिलने के बाद एक शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। तीन महीने पहले उनकी मां को भी इसी तरह का नोटिस मिला था। हालांकि, बुधवार को उन्हें आखिरकार भारतीय घोषित कर दिया गया।

कछार जिले के सिलचर में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल (एफटी) ने फैसला सुनाया कि 82 वर्षीय अकोल रानी नामसुद्र विदेशी नहीं थीं, क्योंकि उन्होंने मजबूत, विश्वसनीय और स्वीकार्य सबूत जोड़कर अपने मामले को सफलतापूर्वक साबित कर दिया था।

सिलचर से करीब 20 किमी दूर हरितकर गांव निवासी अकोल को ट्रिब्यूनल ने पहले फरवरी, 2022 में तलब किया था और 2000 में पहली बार दर्ज एक मामले के आधार पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 25 मार्च, 1971 के बाद अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।

हालांकि, 2012 में उनके बच्चों अंजलि और अर्जुन को ट्रिब्यूनल से अपनी नागरिकता साबित करने के लिए समन मिला था। परिवार का कहना है कि समन से परेशान अर्जुन ने अपनी जान ले ली थी। ट्रिब्यूनल ने 2015 में अंजलि को भारतीय घोषित कर दिया था।

2014 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कछार का दौरा किया और अपने भाषण में अर्जुन नमसुद्र के नाम का उल्लेख किया था। 

उन्होंने कहा था कि अर्जुन नमसुद्र मेरे भाई हैं और मैं उनकी मृत्यु से दुखी हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो किसी अर्जुन को डिटेंशन कैंप में नहीं धकेला जाएगा, किसी को डर में नहीं रहना पड़ेगा और न ही आत्महत्या करनी पड़ेगी।

टॅग्स :असमभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष