लाइव न्यूज़ :

असमः खाक हुईं 300 दुकानें, मलबे से उठता धुआँ, जोरहाट में आग के बाद चौक बाजार की तस्वीरों ने बयां किया मंजर, जांच के आदेश

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 13:20 IST

दुकानदारों को कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। दमकल की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे की सामने आई तस्वीरों में नुकसान के अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं।

जोरहाटः असम के जोरहाट स्थित चौक बाजार में गुरुवार रात लगी आग में सबकुछ जलकर खाक हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग में 300 दुकानों के सिर्फ राख बचे हैं। शुक्रवार सुबह तक मलबों से उठते धुओं से यह साफ हो गया कि आग कितनी भीषण थी। बाजार में दुकानों का नाम-ओ-निशान मिट गया है। जहां राहगिरों और सामानों से सजे बाजार में रौनक होती थी वहां सिर्फ अब बचा है तो मलबा और उससे से उठता धुआं।

हादसे की सामने आई तस्वीरों में नुकसान के अंदाजा लगाया जा सकता है। गनीमत सिर्फ इतनी रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे। उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं।

बाकी दुकानदारों को कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। दमकल की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं। शुक्रवार की सुबह आई तस्वीरों में घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को देखा जा सकता है। 

असम के राजस्व मंत्री जोगेन मोहन ने घटना के बाद चौक बाजार इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने जिला प्रशासन को आग के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच करने का भी निर्देश दिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग बाजार के मुख्य द्वार के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में संदिग्ध शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसके बाद और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

टॅग्स :असमअग्निकांडJorhat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर