लाइव न्यूज़ :

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2022 14:24 IST

पिछले महीने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान बाजार दरों से ऊपर पीपीई किट की आपूर्ति करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की फर्मों और बेटे के बिजनेस पार्टनर को अनुबंध दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने पिछले महीने हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया थाआरोपों पर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मनीष सिसोदिया पर मुकदमा दायर करने की बात कही थी

नई दिल्लीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। हिमंत ने 30 जून को सीजेएम कोर्ट, कामरूप (ग्रामीण) के समक्ष ये मुकदमा दायर किया।

पिछले महीने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान बाजार दरों से ऊपर पीपीई किट की आपूर्ति करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की फर्मों और बेटे के बिजनेस पार्टनर को अनुबंध दिया था। मनीष सिसोदिया ने आरोप में कहा था कि जब ये भ्रष्टाचार हुआ तब हिमंत स्वास्थ्य मंत्री थे। 

सिसोदिया के आरोपों पर असम सरकार के वरिष्ठ सलाहकार देवजीत लोन सैकिया ने कहा कि सारे आरोप झूठे हैं। पीपीई किट बनाने वाली उनकी कंपनी ने कभी कोई बिल नहीं दिया। उस समय, एनएचएम ने पीपीई व्यवसाय में सभी से किट की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था और उन्होंने अपने सीएसआर के हिस्से के रूप में लगभग 1500 पीपीई किट की आपूर्ति की थी। एक पैसा भी नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा, सरमा ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है जिसमें अपराध साबित होने पर दो साल की कैद और जुर्माने की सजा होगी... । सैकिया ने बताया कि कोर्ट ने शिकायतकर्ता के शुरुआती बयान की तारीख 22 जुलाई तय की है। 

मनीष सिसोदिया के आरोपों पर क्या बोले थे हिमंत बिस्वा सरमा?

सिसोदिया के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा ने तब ट्वीट कर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था,  मेरी पत्नी ने जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 (पीपीई) मुफ्त दान किए। एक बार मुझे दिल्ली के मुर्दाघर से एक असमिया कोविड पीड़ित का शव लेने के लिए 7 दिनों तक इंतजार करना पड़ा; आपके खिलाफ आपराधिक मानहानि दर्ज करूंगा। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्मामनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतअसम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत