लाइव न्यूज़ :

असम और बिहार में बारिश संबंधी घटनाओं में फिर से 9 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 207 हुई

By भाषा | Updated: July 27, 2019 02:54 IST

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार असम में बाढ़ में पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई। हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों में जलस्तर कम हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच मृतकों में दो बक्सा जिले के थे जबकि बरपेटा, चाचर और विश्वनाथ जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है

Open in App
ठळक मुद्देआपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि बिहार में चार और लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या 127 हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बिहार और असम में बारिश संबंधी घटनाओं में नौ और लोगों की मौत के साथ इन बाढ़ प्रभावित राज्यों में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 207 हो गई। इसके अलावा देश के शेष कई हिस्सों में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही राजगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिये "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 0.5 मिमी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान करीब 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार असम में बाढ़ में पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई। हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों में जलस्तर कम हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच मृतकों में दो बक्सा जिले के थे जबकि बरपेटा, चाचर और विश्वनाथ जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 जिलों के 2,078 गांवों में 27.15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि बिहार में चार और लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या 127 हो गई है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां 82.84 लाख लोग प्रभावित हैं। विभाग ने कहा कि दरभंगा, किशनगढ़ जिलों में दो-दो लोगों की मौत की खबर मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की विधानसभा को बताया कि उनकी सरकार ने आपदा से हुए "नुकसान के आकलन" के लिये टीम भेजने और उचित मदद के लिये केन्द्र को पत्र लिखा है। ओडिशा के कई हिस्सों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती गतिविधियों और मानसून की सक्रियता से बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सुंदरगढ़, क्योंझर, अंगुल, देवरिया और संबलपुर समेत कई जिलों के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान के सीकर जिले में बृहस्पतिवार को बारिश संबंधी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में भारी बारिश हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत कई हिस्सों में बीते दो दिन में भारी बारिश हुई है। हिमाचल में भी कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 135 मिमी बारिश रेणुकाजी में हुई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 33.6 मिली मीटर जबकि गोरखपुर में 3.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। 

टॅग्स :बिहारअसमबाढ़मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos