लाइव न्यूज़ :

10 पॉइंट में जानें असम विधानसभा चुनाव के पहले फेज से जुड़ी सभी अहम जानकारी

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2021 08:32 IST

राज्य भर में 47 विधानसभा सीटों के 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 81,09,815 मतदाता, जिनमें 40,77,210 पुरुष और 40,32,481 महिलाएं करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में पहले फेज के होने वाले चुनाव में भाजपा 47 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस 43 सीटों पर और उसके सहयोगी दल AIUDF, RJD, अंचल गण मोर्चा और CPI-ML को पहले फेज में एक-एक सीट मिला है।

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया है। राज्य भर के 47 विधानसभा सीटों पर पहले फेज का चुनाव होना है। इन 47 सीटों पर 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 81,09,815 मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। इन वोटरों में 40,77,210 पुरुष और 40,32,481 महिलाएं शामिल हैं।

जानें असम के पहले फेज के चुनाव से जुड़ी 10 अहम बातें-

1. असम में पहले फेज के होने वाले चुनाव में भाजपा 47 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके गठबंधन के सहयोगी दल 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।2. कांग्रेस 43 सीटों पर और उसके सहयोगी दल AIUDF, RJD, अंचल गण मोर्चा (एक निर्दलीय के रूप में) और  CPI-ML एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।3. असम विधानसभा चुनाव के पहले फेज में असम जाति परिषद 41 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जबकि रायजोर दल 19 सीटों पर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहा है।4. असम विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण में कुल 78 निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।5. चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि पहले चरण में मैदान में कुल 23 महिला उम्मीदवार हैं।6. भाजपा नेता और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी पहले फेज के चुनाव में ही मैदान में हैं।7. असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा, केशब महंता, रंजीत दत्ता, नबा कुमार डोले, संजय किशन, नजीर हुसैन पहले फेज के चुनाव में ही अपना किस्मत अजमा रहे हैं। 8. असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रिपुन बोरा और कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया भी पहले फेज में ही चुनावी मैदान में हैं।9. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव भूपेन बोराह भी जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वहां 27 मार्च को ही चुनाव है।10. लौरिनज्योति गोगोई, अध्यक्ष, असम जाति परिषद की सीट पर भी पहले चरण में ही चुनाव होना है।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावअसमविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो