लाइव न्यूज़ :

असम: छठ पूजा से लौट रहे 10 लोगों की मौत, एक ही ऑटोरिक्शा में थे सवार, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हादसा

By विशाल कुमार | Updated: November 11, 2021 11:41 IST

पुलिस ने कहा कि नौ छठ भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह घटना असम के करीमगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर हुई.

Open in App
ठळक मुद्देऑटोरिक्शा में सवार थे सभी 10 छठ भक्त.मरने वालों में तीन पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

गुवाहाटी: त्रिपुरा से लगी असम की सीमा पर पाथरखंडी के बैतखाल में एक ऑटोरिक्शा की ट्रक से जोरदार टक्कर में ऑटोरिक्शा में सवार सभी 10 छठ भक्तों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि नौ छठ भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह घटना असम के करीमगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं. वे छठ पूजा करने के बाद एक ऑटोरिक्शा में अपने घर वापस जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर ऑटो रिक्शा से हो गई. नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ट्रक चालक खतरनाक गति से गाड़ी चला रहा था और इसलिए विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टक्कर से बचने के लिए वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाशी का अभियान शुरू कर दिया गया है.

टॅग्स :छठ पूजाअसमसड़क दुर्घटनाPoliceहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं