लाइव न्यूज़ :

प्रसादम बनाने में ‘हलाल’ गुड़ के इस्तेमाल पर सबरीमला के तंत्री की राय पूछी जाए: अदालत में याचिका

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:25 IST

Open in App

कोच्चि, 22 नवंबर केरल उच्च न्यायालय में सोमवार को एक याचिका दाखिल कर सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में ‘अरावणा’ और ‘अप्पम’ आदि प्रसाद तैयार करने के लिए ‘हलाल’ गुड़ का इस्तेमाल करने के औचित्य पर तंत्री (मुख्य पुजारी) की राय पूछी गयी है।

याचिकाकर्ता एस. जे. आर. कुमार ने याचिका दाखिल कर तंत्री की राय मांगने के लिए आवेदन किया। कुमार ने गुड़ और चावल से बने पायसम ‘अरावणा’ तथा मीठे चावल और गुड़ पर आधारित ‘अप्पम’ को तैयार करने के लिए हलाल प्रमाणित गुड़ खरीदे जाने का विरोध किया है। अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं को ‘अरावणा’ और ‘अप्पम’ का प्रसाद दिया जाता है।

अदालत ने कहा कि वह बुधवार को मामले पर विचार करेगी जब खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय को 17 नवंबर के निर्देशानुसार याचिका पर जवाब दाखिल करना है।

सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने 18 नवंबर को अदालत को बताया कि उसे जो गुड़ मिला उसकी पैकेजिंग पर ‘हलाल’ लिखा था। इस गुड़ को अरब देशों को निर्यात किया जाता है।

टीडीबी ने अदालत से यह भी कहा कि ‘अप्पम’ और ‘अरावणा’ को बनाने में इस साल प्राप्त गुड़ की ताजा आपूर्ति का इस्तेमाल किया जा रहा है और सितंबर में जिस पुराने भंडार की जांच की गयी थी और जो मानव उपयोग के लिए अनुचित पाया गया, उसे नीलामी में मवेशियों का भोजन बनाने के लिए त्रिशूर के सदर्न एग्रो टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया गया।

बोर्ड ने कहा कि सबरीमला कर्म समिति के महा संयोजक होने का दावा करने वाले कुमार की याचिका में जो आरोप हैं, वे ‘पूरी तरह झूठ, बेबुनियाद हैं’। बोर्ड ने दावा किया कि सबरीमला में ‘अरावणा’ और ‘अप्पम’ की बिक्री रोकने से इसे बहुत वित्तीय नुकसान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल