Asian Champions Trophy: एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप में अश्लील गाना बजा रहे आयोजक?, वायरल वीडियो से फैंस नाराज
By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2024 17:13 IST2024-11-13T17:11:26+5:302024-11-13T17:13:27+5:30
Asian Champions Trophy: एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान जो गाने बज रहे हैं - 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी... हट जइबू का, तू कोरा में से हट जइबू का?

file photo
Asian Champions Trophy: बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप चल रहा है। इसमें भारत सहित कुल छह देशों की महिला टीमें खेलने आई हैं। इस दौरान मनोरंजन के लिए चीयरलीडर्स भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाने के बोल को सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। वायरल वीडियो में भोजपुरी का एक गाना बज रहा है 'गोदी में लेकर जानी खो दी ए जीजा जी'। ऐसे में भोजपुरी के फूहड़ गानों के बजने के कारण अब आयोजक निशाने पर हैं। अपने मधुर गानों के लिए किसी दौर में मशहूर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अश्लीलता ही आयोजकों को परोसने के लिए मिली। एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान जो गाने बज रहे हैं - 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी... हट जइबू का, तू कोरा में से हट जइबू का?
एक बेर छुइये देनी त, बोलऽ, घट जइबू का?.... अपना-हमरा में अंतर नइखीं देखत का? (अरे) ... अरे-ना, ए जीजा, अभी हम बच्चा बानी जी, कुछ गड़बड़ ना करीं, उमरिया के कच्चा बानी जी.... खुस करऽ ना, तू मन मोरा खुस करऽ ना, बाटे बहुते बेचैनी, महसूस करऽ ना। दरअसल, भोजपुरी फिल्मों से जुड़े गायक अभिनेता पवन सिंह और शालिनी पर फिल्माया यह गाना करीब एक साल पहले का है।
इस गाने के बोल को लेकर पहले ही कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। अब इसी गाने को महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के मुकाबले के दौरान बजाया जा रहा है। गाने में झूमती चीयरलीडर्स भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए खूब कमर लचका रही है। हालांकि अब इसे लेकर सोशल मिडिया पर लोगों ने आयोजकों को घेरा है।
लोगों ने लिखा है कि बिहार के अधिकारी बेहतर संगीत का सेंस खो बैठे हैं। इंटरनेशनल अश्लिलता फेलाई जा रही है बिहार के द्वारा शर्मनाक! जो इस तरिके का गाना बजा रहा है उस पर कारवाई किया जाए! अश्लिल तारिके का अंतरराष्ट्रीय मैच में गाना बजाकर बिहार को कौन बदनाम कर रहा है।