एएसआई ने आगरा के स्मारकों पर ‘ब्रेल लिपि’ में एक पुस्तक जारी की

By भाषा | Published: September 14, 2021 08:49 PM2021-09-14T20:49:26+5:302021-09-14T20:49:26+5:30

ASI releases a book in 'Braille Script' on monuments of Agra | एएसआई ने आगरा के स्मारकों पर ‘ब्रेल लिपि’ में एक पुस्तक जारी की

एएसआई ने आगरा के स्मारकों पर ‘ब्रेल लिपि’ में एक पुस्तक जारी की

आगरा, 15 सितंबर दृष्टिबाधित छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी देने के लिहाज से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को ‘आगरा स्मारक’ नामक पुस्तक ब्रेल लिपि में जारी की।

एएसआई ने बताया कि यह पुस्तक हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं और इसमें ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, महताब बाग, सिकंदरा आदि लोकप्रिय स्थलों सहित चिनी का रोजा, हाथी खाना और अन्य जगहों को भी शामिल किया गया है।

आगरा के मेयर नवीन जैन और एएसआई के आगरा क्षेत्र के अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार और अन्य अधिकारियों ने पुस्तक का विमोचन किया।

पीटीआई-भाषा से बातचीत में पुरातत्वविद् वसंत कुमार ने कहा, ‘‘पुस्तक को देश भर में दृष्टिबाधित छात्रों को शिक्षा देने वाले संस्थानों को भेजा जाएगा।’’

कुमार ने बताया कि एएसआई इससे पहले दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्मारकों के संबंध में ब्रेल लिपि में पुस्तक प्रकाशित कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ASI releases a book in 'Braille Script' on monuments of Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे