लाइव न्यूज़ :

एएसआई ने श्री जगन्नाथ मंदिर के लॉयन्स गेट पर ‘जय’ और ‘विजय’ की दो मूर्तियां स्थापित कीं

By भाषा | Updated: June 17, 2019 18:58 IST

एएसआई के अधीक्षक अरुण कुमार मलिक ने 12वीं शताब्दी के मंदिर के मुख्य द्वार पर दो प्रतिमाओं को स्थापित करने के बाद पत्रकारों को बताया, ‘‘एएसआई की महानिदेशक उषा शर्मा के निर्देश पर, हमनें चक्रवात के बाद जीर्णोद्धार कार्य को स्नान पूर्णिमा (17 जून) पर पूरा कर लिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजय और विजय की दो मूर्तियों का निर्माण जाजपुर जिले के ललितगिरि के निकट सुखुअपाड़ा गाँव के निर्मल चंद्र महाराणा के नेतृत्व में मूर्तिकारों की एक टीम ने किया है।महाराणा ने बताया कि मूर्तिकार टीम ने छह फुट ऊंची मूर्तियों के निर्माण के लिए एक महीने का समय लिया। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को यहां श्री जगन्नाथ मंदिर के लॉयन्स गेट पर ‘जय’ और ‘विजय’ की दो मूर्तियां स्थापित कीं। इनमें से एक प्रतिमा चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी।

एएसआई ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) को भगवान की वार्षिक रथ यात्रा से पहले जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया था। एएसआई के अधीक्षक अरुण कुमार मलिक ने 12वीं शताब्दी के मंदिर के मुख्य द्वार पर दो प्रतिमाओं को स्थापित करने के बाद पत्रकारों को बताया, ‘‘एएसआई की महानिदेशक उषा शर्मा के निर्देश पर, हमनें चक्रवात के बाद जीर्णोद्धार कार्य को स्नान पूर्णिमा (17 जून) पर पूरा कर लिया है।’’

जय और विजय की दो मूर्तियों का निर्माण जाजपुर जिले के ललितगिरि के निकट सुखुअपाड़ा गाँव के निर्मल चंद्र महाराणा के नेतृत्व में मूर्तिकारों की एक टीम ने किया है। महाराणा ने बताया कि मूर्तिकार टीम ने छह फुट ऊंची मूर्तियों के निर्माण के लिए एक महीने का समय लिया। 

पुरी में ‘स्नान यात्रा’ के दौरान बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सोमवार को देवी-देवताओं को स्नान कराया गया। इस वार्षिक अनुष्ठान को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की ‘स्नान यात्रा’ के तौर पर जाना जाता है।

‘स्नान मंडप’ में किए गए इस अनुष्ठान के तहत पुजारियों ने सुगंधित पवित्र जल के 108 कलशों से देवी-देवताओं को स्नान कराया। ‘ज्येष्ठ’ माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली ‘स्नान यात्रा’ को भगवान जगन्नाथ का जन्मदिवस माना जाता है। यह वार्षिक ‘रथ यात्रा’ उत्सव का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।

इस वार्षिक समारोह के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं और मंदिर के आस-पास सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक सौमेंद्र प्रियदर्शिनी के अनुसार पुलिसकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है और समारोह के दौरान वाहनों की आवाजाही नियमित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। 

टॅग्स :जगन्नाथ पुरी रथ यात्राओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप