लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी विवाद को 'देश के लोकतंत्र के लिए खतरा' करार दिया, कहा- 'केंद्र की धार्मिक राजनीति को समझे देश की जनता'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 20, 2022 15:35 IST

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के लिए भाजपानीत केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा देश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले दल लोकतंत्र के लिए भयानक खतरा पैदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को देश के लिए खतरा करार दिया हैदेश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले दल लोकतंत्र के लिए भयानक खतरा पैदा कर रहे हैंआम लोगों को समझना पड़ेगा कि धर्म के नाम पर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को देश के लिए खतरा करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी उस वक्त आयी है जब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

इस विवाद के लिए परोक्ष तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा देश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले दल लोकतंत्र के लिए भयानक खतरा पैदा कर रहे हैं।

जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा, ''यह गंभीर विषय है, सभी को सोचना चाहिए कि आखिर ये देश किस ओर जा रहा है? धर्म के नाम पर राजनीति कर रही केंद्र सरकार इस देश के लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है।''

इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, "आम लोगों को भी यह बात बेहद गंभीरता से समझनी पड़ेगी कि मौजूदा समय में धर्म के नाम पर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है और यह कहीं से भी जनता के हित में नहीं है।"

मालूम हो कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ज्ञानवापी मसले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया है। सुनवाई को टालते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने वाराणसी की कोर्ट को भी आदेश दिया कि वो इससे संबंधित सभी कार्यवाही को लंबित रखें और इस मामले में किसी तरह का आदेश न पारित करें।

इससे पहले वाराणसी कोर्ट द्वारा बनाई गई कोर्ट कमीशन ने ज्ञानवापी मस्जिद का वीडियो सर्वे किया था। जिसके बाद हिंदू पक्ष ने दावना किया कि सर्वे के दौरान कमीशन को मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिला है। हिंदू पक्ष का दावा है कि ये वही विश्वनाथ मंदिर का शिवलिंग है, जिसे औरंगजेब द्वारा नष्ट कर दिया गया है।

वहीं ज्ञानवापी मस्जिद की ओर से दावा किया जा रहा है कि हिंदू पक्ष जिसे शिवलिंग बता रहा है, दरअसल वो एक फव्वारा है, जो लगभग सभी मस्जिदों के वजूखाने में लगे होते हैं।

इसके जवाब में हिंदू पक्ष का तर्क है कि मुस्लिम पक्ष से साबित करे कि जिस शिवलिंग को वो फव्वारा बता रहे हैं वो औरंगजेब के काल है और साथ ही ये भी बताएं कि उसे किस मैकेनिंजम के जरिये चलाया जाता था।

फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मुस्लिम पक्ष ने इस मामले में 'प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991' के तहत अपील दायर की है। वहीं हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज किये जाने को लेकर एक पिटीशन दायर की हुई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अशोक गहलोतज्ञानवापी मस्जिदसुप्रीम कोर्टवाराणसीCentral Governmentमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन