लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह के उदय के लिए गहलोत ने भाजपा-आरएसएस की 'हिंदू राष्ट्र' की विचारधारा को बताया जिम्मेदार, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2023 09:57 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह के उदय के लिए भाजपा व राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 'हिंदू राष्ट्र' की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा, "हमें देश की चिंता करनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई।कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल 18 मार्च को उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार है।उसने पिछले तीन दिनों में दो कथित वीडियो और सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जारी की है।

भरतपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब में अमृतपाल सिंह जैसे अलगाववादियों के उदय के लिए शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपनाई जा रही 'हिंदू राष्ट्र' की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया। 

गहलोत ने पंजाब में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह के उदय के लिए भाजपा व राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 'हिंदू राष्ट्र' की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा, "हमें देश की चिंता करनी चाहिए।" 

गहलोत ने कहा, "देश हित में यही है कि अगर आप सब धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलेंगे तो यह देश एक रहेगा, अखंड रहेगा। एक नया आदमी आ गया अमृतपाल सिंह जो कह रहा है कि अगर मोहन भागवत व नरेंद्र मोदी हिंदू राष्‍ट्र की बात करते हैं तो मैं खालिस्‍तान की बात क्‍यों नहीं करूं। उसकी ऐसी हिम्‍मत क्‍यों हुई है...यह हिम्‍मत इसलिए हुई है क्‍योंकि आप हिंदू राष्‍ट्र की बात कैसे कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "आाप सोचिएगा इस बात को। धर्म के नाम पर लोगों को खुश करना आसान काम होता है। आग लगाना बड़ा आसान काम होता है, आग को बुझाने में वक्‍त लगता है। आप सोच सकते हैं तोड़ना आसान है, जोड़ना बड़ा मुश्किल काम होता है। इस तरह के हालात में उस अमृतपाल की हिम्‍मत हो गई। आप हिंदू राष्‍ट्र की बात करते हो मैं क्‍यों नहीं खालिस्‍तान की बात करूं। पहली बार ऐसी आवाज आई है देश में।" 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। इसी के कारण हमारा देश अखंड रहा है। कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल 18 मार्च को उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार है। हालांकि, उसने पिछले तीन दिनों में दो कथित वीडियो और सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जारी की है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमृतपाल सिंहअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया