लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार ने पूरे किए अपने वायदे, दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान में की जनता क्लीनिक की शुरुआत

By भाषा | Updated: December 18, 2019 13:44 IST

गहलोत ने कहा कि हम चाहेंगे कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचें। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह क्लीनिक अपने उद्देश्य में कायमाब रहेगा। गहलोत ने कहा ‘‘यह काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। इसमें जनता और दानदाताओं का सहयोग लिया जाएगा। हमने संकल्प लिया है कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सिरमौर बने।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने घोषणा की थी गली-मोहल्लों में जनता क्लीनिक खोले जाएंगे।सरकार ने कहा कि दानदाता से मिले भवन में यह क्लीनिक खुलेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीबों को उनके आसपास ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले जनता क्लीनिक का बुधवार को यहां लोकार्पण किया। शहर के मालवीय नगर की वाल्मीकि बस्ती में इस क्लीनिक का लोकार्पण करने के बाद गहलोत ने कहा कि जनता क्लीनिक खोलना बड़ा काम है और जहां भी जगह उपलब्ध होगी, राज्य सरकार वहां इस तरह के क्लीनिक खोलने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा ‘‘हम चाहेंगे कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचें।’’ मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह क्लीनिक अपने उद्देश्य में कायमाब रहेगा। गहलोत ने कहा ‘‘यह काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। इसमें जनता और दानदाताओं का सहयोग लिया जाएगा। हमने संकल्प लिया है कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सिरमौर बने।

इसलिए हम निरोगी राजस्थान योजना की पहल कर रहे हैं।’’ जुलाई में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने घोषणा की थी गली-मोहल्लों में जनता क्लीनिक खोले जाएंगे। दानदाता से मिले भवन में यह क्लीनिक खुलेंगे। इन क्लीनिक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर की सभी इलाज सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।’’ इस अवसर पर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित कई मंत्री तथा विधायक मौजूद थे। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब