लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सम्बल गांवों में गहलोत सरकार करवाएगी 10-10 लाख रुपये के विकास कार्य

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2019 05:29 IST

मास्टर मेघवाल बुधवार को सहकार भवन में स्थित अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं की अधिकारियों से चर्चा कर विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुजा निगम द्वारा एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यागों, सफाई कर्मचारियों के लिए स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। योजना का पात्र लोगों को लाभ मिले इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 

Open in App

राजस्थान के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि अनुजा निगम द्वारा प्रदेश के सम्बल गांवों में 10-10 लाख रुपये की लागत के मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्यों के प्रस्ताव जिलों की जिला परिषद के माध्यम से एक माह में प्रस्ताव तैयार कराये जायेंगे। 

मास्टर मेघवाल बुधवार को सहकार भवन में स्थित अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं की अधिकारियों से चर्चा कर विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुजा निगम द्वारा एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यागों, सफाई कर्मचारियों के लिए स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। योजना का पात्र लोगों को लाभ मिले इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिये कि जिला स्तर पर योजनाओं के पात्र लोगों लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाये जायें और जिलों में जाकर प्रभावी मॉनिटरिग करें। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अनुजा निगम द्वारा जिन लोगों का ऋण माफ किया उनको शिघ्र ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करें। 

उन्होंने अधिकारियों को 60 दिन की कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिये। बैठक में अनुजा निगम के प्रबन्धक निदेशक श्री विरेन्द्र बांकावत ने अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अनुजा निगम द्वारा एससी/एसटी पोप योजना के अन्तर्गत 10-10 हजार रुपये का अनुदान देकर स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण दिया जाता है। इसी प्रकार 4 प्रतिशत ब्याज दर पर एवं बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार के लिए ऋण अनुजा निगम द्वारा मुहैया कराया जाता है। बैठक में अनुजा निगम के महाप्रबन्धक श्री शीशराम चावला व अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब