लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ‘अस्थिर’, कभी भी गिर सकती है : मेघवाल

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:48 IST

Open in App

इंदौर, 17 दिसंबर केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ‘अस्थिर’ है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मतभेदों के कारण यह सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है।

मेघवाल ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच इसी तरह के मनमुटाव के कारण नौ महीने पहले कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

मेघवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘(गहलोत सरकार पर आए पिछले संकट के दौरान) जब पायलट ने विद्रोह किया था, तो गहलोत ने नाराज विधायकों को समझाने के लिए उनके बाड़ेबंदी की थी। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इन विधायकों को आश्वासन दिया था कि वह उन्हें या तो मंत्री बना देंगे या निगम-मंडल में जगह दे देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब गहलोत अपना यह आश्वासन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अपनी सरकार की स्थिरता को लेकर खुद उनके मन में डर बैठा हुआ है।’’

मेघवाल ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार कमलनाथ और सिंधिया के बीच मनमुटाव से गिरी थी। राजस्थान में भी गहलोत और पायलट के बीच ऐसे ही मतभेद हैं।’’

बृहस्पतिवार को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे करने वाली गहलोत सरकार के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पिछले दो साल से अस्थिर है। अस्थिर सरकार अब कभी भी गिर सकती है।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भाजपा किसी भी दल की सरकार गिराने में विश्वास करती ही नहीं है। अब कोई सरकार अपने ही भार से गिर जाए, तो इसमें हम भला क्या कर सकते हैं?’’

मेघवाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन से कुछ ऐसे लोग जुड़ गए हैं जिनका अन्नदाताओं से कोई संबंध नहीं है और इस कारण आंदोलन के लोग ‘भ्रमित’ हो रहे हैं।

उन्होंने हालांकि जोर देकर कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सरकार से संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान होगा।’’

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर आए मेघवाल ने यह भी कहा कि कोविड-19 संकट के मद्देनजर आधारभूत संरचना और अन्य क्षेत्रों में सरकार द्वारा उठाए कदमों से देश की अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है, खासकर वाहन उद्योग में बड़ा सुधार दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?