लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गहलोत सरकार ने दिया राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब एडवांस में ले सकेंगे वेतन

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2023 19:32 IST

राजस्थान में राज्य सरकार के कर्मचारी अब जरूरत पड़ने पर अपना वेतन एडवांस में ले सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राज्य की अशोक गहलोत सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों पर खूब मेहरबान है। महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक और शानदार तोहफा दिया है। अशोक गहलोत सरकार ने घोषणा है की है कि अब राजस्‍थान सरकार के राज्य कर्मचारी अब क‍िसी तरह की आकस्मिक आवश्यकता पर अपने अगले महीने के वेतन का अग्रिम भुगतान ले सकेंगे। 

खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए ‘अर्नड सैलरी एडवांस विड्राल एक्सेस स्कीम’ को स्वीकृति दी है। इस योजना का क्रियान्वयन ‘राजस्थान फाइनेंशियल सर्विस डिलीवरी लिमिटेड’ द्वारा किया जाएगा। 

एडवांस में वेतन...जून से लागू हो गई है व्यवस्था

इससे कर्मियों को माह के अंत से पहले ही आनुपातिक रूप से वेतन का अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा। किसी कर्मी को किए अग्रिम भुगतान की कटौती अगले माह के वेतन में से समायोजित की जाएगी। यह सुविधा एक जून, 2023 से सभी कर्मियों के लिए उपलब्ध हो सकेगी। बयान के अनुसार गहलोत सराकर के इस निर्णय से राज्य कर्मचारियों-अधिकारियों को जरूरत के समय आर्थिक संबल मिल सकेगा। 

राज्‍य सरकार ने एडवांस में वेतन लेने वाले कर्मचारियों के लिए कोई शर्त भी नहीं रखी हैं। कर्मचारी को यह भी नहीं बताना होगा कि उसे एडवांस में वेतन क्‍यों चाहिए। अग्रिम वेतन के लिए आईएफएमएस पोर्टल पर कर्मचारी को वेतन के एडवांस भुगतान के लिए आग्रह करना होगा। कर्मचारी और अधिकारी अपने वेतन का आधा हिस्सा एडवांस में ले सकेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने 2023-24 के बजट में इसकी घोषणा की थी। ए‍क अन्‍य फैसले के तहत राज्‍य सरकार ने बीकानेर जिले के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में पर्यटन विकास के काम करवाने का फैसला किया है। इसके लिए गहलोत ने 2.53 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos