लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप मामला: निर्भया की मां ने कहा-"मैंने न्याय के लिए 7 साल प्रतीक्षा किया, पीड़िता को जल्द मिले न्याय"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 11:07 IST

आशा देवी ने कहा कि कहा कि मैं चाहती हूं कि हैदराबाद की बेटी को जल्द न्याय मिले। इसके साथ ही आशा देवी ने ऐसी जघन्य घटनाओं को लेकर प्रशासन के रवैये पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह बेहद जघन्य और दर्दनाक घटना है। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया केस में एक आरोपी द्वारा दायर दया याचिका को दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया है।मुझे उम्मीद है कि इस घटना के आरोपियों को जल्द सजा मिलेगी: आशा देवी।

हैदराबादरेप कांड को लेकर देश भर के लोगों में गुस्सा है। लोग सड़क पर उतर कर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी बीच दिसंबर 2012 में निर्भया के साथ हुए जघन्य घटना को याद करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैंने अपनी बेटी के साथ हुए घटना में न्याय के लिए करीब 7 साल तक इंतजार किया है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि हैदराबाद की बेटी को जल्द न्याय मिले। इसके साथ ही आशा देवी ने ऐसी जघन्य घटनाओं को लेकर प्रशासन के रवैये पर भी सवाल खड़ा किए। उन्होंने कहा कि यह बेहद जघन्य और दर्दनाक घटना है। 

आशा देवी ने कहा कि एक आरोपी द्वारा दायर दया याचिका को दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया है। मैं दिल्ली सरकार के इस फैसले का स्वागत करती हूं। मुझे उम्मीद है कि इस घटना के आरोपियों को जल्द सजा मिलेगी। 

इसके अलावा आपको बता दें कि इस मालम पर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। ट्विटर पर कई यूजर लिख रहे हैं कि घर की बेटियों को नहीं बेटों को नसीहतों की जरूरत है। बेटों की परवरिश में आखिर कमी कहां छूट रही है ये पता लगाने की जरूरत है। तब ही महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध कम होंगे। इसी क्रम में टीवी पत्रकार समीर अब्बास का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

टीवी न्यूज के परिचित चेहरे समीर अब्बास ने ट्वीट कर लिखा, ''पीड़िता को जिस बेरहमी से मारा गया है वैसे ही मेरे बेटे की भी हत्या कर दी जाए, तो मुझे कोई गम नहीं होगा'' 4 मुजरिमों में से एक चेन्नकेशवुलु की मां जयम्मा की गुहार। क्या अब वक्त नहीं आ गया है कि UAE की तरह हर रेपिस्ट को 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर फांसी पर लटकाया जाए?''

टॅग्स :हैदराबादरेपनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण