लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ पर असदुद्दीन ओवैसी का तीखा हमला, पूछा- "अतीक हत्याकांड के आरोपियों के घरों पर कब चलेगा बुलडोजर"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2023 17:59 IST

यूपी निकाय चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए सवाल किया कि यूपी शासन कब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के कथित हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाएंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी का योगी आदित्यनाथ से सवाल, कब अतीक के हत्यारों के घर पर चलेगा बुलडोजरक्या अतीक हत्याकांड के आरोपी महात्मा गांधी के कातिल नाथूराम गोडसे के नाजायज बेटे हैंयूपी में एक शख्स गुनाह करता है तो पूरे परिवार को क्यों सजा मिलती है, अदालतें क्या कर रही हैं?

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए सवाल किया कि यूपी शासन कब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के कथित हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाएंगे। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने सोमवार को मुरादाबाद जिले के कुंदरकी शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार से सवाल किया कि योगी सरकार बताए कि वो अतीक-अशरफ की हत्या के आरोपियों के घरों को कब बुलडोजर से जमींदोज करेगी।

उन्होंने इस मुद्दे को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ते हुए कहा, "क्या अतीक हत्याकांड के आरोपी महात्मा गांधी के कातिल नाथूराम गोडसे के नाजायज बेटे हैं, जो उनके घर पर बुलडोजर नहीं पहुंचा है।" ओवैसी ने जनसभा में मौजूद लोगों से मुरादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एआईएमआईएम उम्मीदवार ज़ीनत मेहंदी के लिए समर्थन मांगा।

निकाय चुनाव प्रचार के दौरान ओवैसी ने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से बुलडोजर से किसी के भी घर, चाहे वो अपराधी ही क्यों न हो। उनके घरों को तोड़ने के खिलाफ हैं। ओवैसी ने कहा, “जब कसूर एक शख्स का हो तो पूरे परिवार को सजा देना कहां से जायज हो जाता है। आखिर एक आदमी के गुनाह की सजा पूरे परिवार को क्यों मिले?"

योगी सरकार को घेरते हुए ओवैसी ने कहा, "इन सवालों के साथ मेरा एक और सवाल है कि क्या योगी राज में किसी को भी जेसीबी मशीनों से ही इंसाफ मिलता है, सारी कोर्ट-कचहरी बेकार हो गई हैं, अगर ऐसा है तो फिर अतीक और उसके भाई के हत्यारों का घर अबी तक कैसे अपनी बुनियाद पर खड़े हैं। कौन देगा मेरे इन सवालों के जवाब।"

इसके साथ ही ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए कहा, "वह भी (अखिलेश) अतीक हत्याकांड को लेकर चुप हैं, आखिर क्या माजरा है, वो बोलते क्यों नहीं। उन्हें किस बात का डर है क्या वो भी वोट गिन रहे हैं। अखिलेश भैया तो एकदम गायब हैं, वो लखनऊ के अपने घर में बैठकर ट्वीट करते हैं, जबकि मैं आपकी खातिर लड़ रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा मुस्लिमों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है। एआईएमआईएम प्रमुख ने सभा में मौजूद लोगों से कहा, "वह मत बनो जो वोट डालता है बल्कि वह बनो जो सत्ता में अपने हक के लिए लड़ता है।"

मालूम हो कि साल 2017 के शहरी निकाय चुनावों में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने कुल 26 वार्डों में जीत दर्ज की थी। वहीं फिरोजाबाद नगर निगम में पार्टी की मेयर प्रत्याशी मशरूर फातिमा दूसरे स्थान पर रही थीं, उन्हें भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस बार एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में पार्षद पद के लिए कुल 432 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें लखनऊ में दस स्थान, इसके अलावा मुरादाबाद जिले में बहुमत के साथ कई नगर पंचायतों में 14 अध्यक्ष पद शामिल हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीयोगी आदित्यनाथअतीक अहमदहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह