लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी के समधी मजहरुद्दीन ने की आत्महत्या, जानिए आखिर क्यों डॉक्टर ने खुद को मारी गोली?

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2023 10:52 IST

दरअसल, डॉक्टर खान की मौत की वजह परिवारिक कलह बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी के समधी ने खुद को गोलीमार कर की आत्महत्या ओवैसी के समधी पेशे से एक डॉक्टर थेपुलिस के अनुसार, परिवारिक कलह के कारण की आत्महत्या

हैदराबाद: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के समधी और हैदराबाद के जाने-माने डॉक्टर मजहरुद्दीन अली खान ने आत्महत्या कर ली है। मृतक मजहरुद्दीन ओवैसी के दूसरी बेटी के ससुर थे, जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष की थी।

उन्होंने बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार आत्महत्या की कोशिश की, इसके बाद उन्हें फौरन जुबली हिल्स अपोलो अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर खान ने पारिवारिक विवाद के कारण इतना बड़ा कदम उठाया है।

मजरुद्दीन ओवैसी अस्पताल में बतौर एक आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में काम करते थे और उनके पास कई सालों का अनुभव था। वह 30 सालों से ओवैसी अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में लोगों का इलाज कर रहे थे और चिकित्सा समुदाय के एक उच्च सम्मानित सदस्य थे। 

अपनी बंदूक से सिर में मारी गोली 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और जांच के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। हैदराबाद पश्चिम क्षेत्र डीसीपी जोएल डेविस ने पुष्टि की कि खान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद की जान ली है।

इसके बाद परिजन उसे अपोलो अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर जांच करते हुए पुलिस के हाथ जो सबूत लगे उसके अनुसार बंदूक से एक राउंड फायरिंग की गई थी। बता दें कि घटना सोमवार की है, जब डॉक्टर मजहरुद्दीन खान ने अपने आवास में खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा जिस वक्त घटना हुई वह घर में अकेले थे। परिजन दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल ले गए, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

जानकारी के अनुसार, ओवैसी के समधी के घर में परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति विवाद और उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है, जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। मजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ बंजारा हिल्स में रहते थे और ओवैसी की दूसरी बेटी की शादी साल 2020 में उनके बेटे से हुई थी। 

परिवारिक कलह के कारण गई जान

दरअसल, डॉक्टर खान की मौत की वजह परिवारिक कलह बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक सर्जन की पत्नी ने उनके खिलाफ 6 अक्टूबर 2021 को बीकेसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

इस शिकायत में खान के बेटे आबिद अली खान का नाम भी शामिल था। 27 साल के आबिद अली खान ही ओवैसी के दामाद हैं। मजहरुद्दीन की 50 वर्षीय पत्नी आफिया खान ने बाप-बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर हैदराबाद से मुंबई रहने का फैसला किया और वह दो बार वहां से भागकर मुंबई आ गई। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीआत्महत्या प्रयासहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण