लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मंदिर गिराए जाने पर भड़के ओवैसी, कहा- उम्मीद है भाजपा-आरएसएस माफी मांगेंगे, कांग्रेस ने भी घेरा

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 09:20 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने मंदिर गिराए जाने की घटना पर ट्वीट किया, राजस्थान के राजगढ़ में एक प्राचीन मंदिर को गिराने का BJP शासित नगर पालिका बोर्ड का निंदनीय फैसला है। हम सभी धर्मों के लिए धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं और यह एक गंभीर उल्लंघन है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम सभी धर्मों के लिए धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैंओवैसी ने कहा कि भाजपा शासित नगर पालिका बोर्ड के मंदिर गिराए जाने के फैसला की निंदा करते हैंशुक्रवार को राजस्थान के अलवर में तीन प्राचीन मंदिरों को गिराने का मामला सामने आया

अलवरः राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को गिराए जाने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। ओवैसी ने भाजपा शासित नगर पालिका बोर्ड के फैसले को निंदनीय बताते हुए कहा कि हम सभी धर्मों के लिए धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं।

बकौल असदुद्दीन ओवैसी, राजस्थान के राजगढ़ में एक प्राचीन मंदिर को गिराने का BJP शासित नगर पालिका बोर्ड का निंदनीय फैसला है। हम सभी धर्मों के लिए धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं और यह एक गंभीर उल्लंघन है। उम्मीद है कि सभी पूजा स्थलों पर हमले के लिए बीजेपी-आरएसएस माफी मांगेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में हाल ही में तीन मंदिरों को गिराने का मामला सामने आया। इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान जी समेत कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां थी, जिन्हें खंडित किए जाने का आरोप है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर इस अभियान का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। 

डोटासरा ने बताया कि ‘2018 में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस अतिक्रमण को हटाने का दबाव बनाया था। राजगढ़ में भाजपा का निकाय बोर्ड है। इसकी अध्यक्षता सतीश गुहारिया कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित किया गया''। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस सरकार में मंदिरों के साथ छेड़छाड़ नहीं होती, यह भाजपा का एजेंडा रहा है। 'राजस्थान में भाजपा शासन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में कई मंदिर तोड़े गए। गुजरात में भी कई मंदिरों को गिराया गया। यह भाजपा और आरएसएस हैं जो इन मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं।"

वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी मंदिर के ध्वस्तीकरण पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। प्रवक्त विनोद बसंल ने कहा,  ‘‘जब दंगाइयों पर बुलडोजर चलता है तो कांग्रेस के राजकुमार विदेश से ट्वीट करते हैं और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दंगाइयों से मिलने जाते हैं, लेकिन राजस्थान में इस 300 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण पर एक शब्द नहीं बोलते।’’

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीBJPराजस्थानआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे