लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिदें खुलने से पहले मुस्लिमों से की अपील, ट्वीट कर बताया 8 जून के बाद कैसे अदा करें नमाज

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 3, 2020 15:04 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिदों को खोलने के संबंध में मुस्लिम समुदाय से अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस कहीं जाने वाला नहीं है तो हमें इसके अनुसार अपनी जिंदगी को ढाल लेना चाहिए। नए नियम, नई आदतें अपना लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते कोरोना वायरस अनलॉक-1 का ऐलान किया। जो 30 जून तक लागू रहेगा। अनलॉक-1 के दौरान बहुत सारी रियायतें दी गई हैं, जिसमें 8 जून से देश भर में सभी धार्मिक स्थल खोलने का आदेश दिया गया है।

हैदराबाद: कोरोना वायरस को लेकर देश में लगाए गए अनलॉक-1 के तहत आठ जून से देश भर में सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया गया है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिदों को खोलने के संबंध में ट्वीट कर अपनी राय रखी है। उन्होंने ट्वीट कर कुछ नियम बताए हैं, जिससे मस्जिद के खुलने के बाद वहां कोरोना वायरस से जुड़ी नियमों का पालन किया जाए सके।

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा है,  'यह वायरस कहीं नहीं जा रहा। ऐसे में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम 8 जून से खुल रहे धार्मिक स्थलों पर जरूरी एहतिता बरतें। मैंने मुस्लिमों और खासकर मुफ्तियों से ये कुछ नियमों का पालन करने की दरख्वास्त की है। मस्जिदों से कालीन हटा ली जाए और लोग फर्श पर नमाज पढ़ें। वरिष्ठ नागरिकों को ये समझा। उन्हें बताए कि किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को जून के अंत तक किसी भीड़ वाले इलाके में ना जाए। वज़ु घर से ही करके आएं। मस्जिदों में वज़ु और टॉयलेट की सुविधाएं बंद रखी जाए। नमाज पढ़े जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उचित दूरी बनाकर रखें।'

एक अन्य ट्वीट में असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा,'मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री, तेलंगाना डीजीपी और मुख्य सचिव से निवेदन करता हूं कि वो सभी धार्मिक समुदायों के बड़े लोगों के साथ बैठक बुलाएं ताकि राज्य के हर धार्मिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नए नियम बनाए जा सकें।'

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ था। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हुआ। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते कोरोना वायरस अनलॉक-1 का ऐलान किया। जो 30 जून तक लागू रहेगा। अनलॉक-1 के दौरान बहुत सारी छूट और रियायतें दी गई हैं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील