लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर भाजपा को बताया फासीवादी, कहा- संघ और भाजपा में मची है अफरातफरी

By भाषा | Updated: January 21, 2019 23:13 IST

ओवैसी ने कहा कि देश गैर भाजपाई, गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री चाहता है। उन्होंने कहा कि यह होने जा रहा है और जैसे ही यह होगा, वैसे ही संघ और भाजपा में अराजकता और अफरा-तफरा मच जाएगी।

Open in App

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘प्रधानमंत्री का कोई विकल्प नहीं है’ वाले बयान के लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की सोमवार को जमकर खिंचाई की।ओवैसी ने कहा कि यह बयान भाजपा के ‘ठेठ फासीवादी सोच और विचार' को दिखलाता है।उन्होंने कहा कि देश गैर भाजपाई, गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री चाहता है। उन्होंने कहा कि यह होने जा रहा है और जैसे ही यह होगा, वैसे ही संघ और भाजपा में अराजकता और अफरा-तफरा मच जाएगी।तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की ओर से 19 जनवरी को कोलकाता में आयोजित विपक्ष की रैली पर तंज कसते हुए जावड़ेकर ने रविवार को कहा था कि ये लोग कोई विकल्प नहीं देने जा रहे हैं और देश में ‘ऐसी स्थिति है कि अगर मोदी नहीं हों तो फिर अराजकता होगी।' ओवैसी ने कहा, ‘‘ यह ठेठ फासीवादी मानसिकता और सोच की निशानी है। सारे फासीवादियों को लगता है कि उनका नेता देश से भी बड़ा है।' उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वास्तविकता यह है कि अगर देश में लाख मोदी, राहुल गांधी और ओवैसी हों तो भी हम देश से बड़े नहीं होंगे। यह देश हम सभी से बड़ा है। देश में कोई अराजकता नहीं होगी।' 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी