लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में बहस के दौरान फाड़ी नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी, कहा, 'हिटलर के कानून से भी बदतर'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 10, 2019 07:43 IST

Asaduddin Owaisi: नागरिकता संशोधन बिल को हिटलर के कानून से भी बदतर बताते हुए ओवैसी ने फाड़ी नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने लोकसभा में बहस के दौरान कहा, सीएबी को बताया देश के लिए विभाजनकारी ओवैसी ने इस कानून को हिटलर के कानून से भी बदतर बताते हुए फाड़ी इसकी कॉपी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा में सोमवार को तीखी बहस के दौरान इस बिल को 'हिटलर के कानून' से भी खराब बताते हुए विधेयक की एक प्रति फाड़ दी। इस बिल को फाड़ने से पहले ओवैसी ने कहा, ये देश को बांटने की एक कोशिश है। प्रस्तावित कानून हमारे देश के संविधान के खिलाफ है। 

लोकसभा में इस बिल पर बहस के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि गांधी को 'महात्मा' का खिताब तब मिला जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भेदभावपूर्ण नागरिकता कार्ड फाड़ा था, और इसलिए कोई वजह नहीं है कि वह नागरिकता संशोधन बिल को न फाड़ें। 

ओवैसी ने सीएबी को हिटलर के कानून से भी बदतर करार दिया

ओवैसी ने कहा, 'ये बिल संविधान के खिलाफ है...ये (एडोल्फ) हिलटर के कानून से भी बदतर है और मुस्लिमों को राज्यविहीन बनाने का एक षड्यंत्र है।' उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा बिल पास होने से केवल 1947 के विभाजन को दोहराएगा।

ओवैसी ने भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर मुसलमानों को हाशिए पर रखने की कोशिश करके देश की स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया और इस बात पर आश्चर्य जताया कि इसके बजाय क्यों वह विदेशी कब्जे वाले देश के हिस्सों को फिर से लेने के अपने प्रयासों पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है। 

अरुणाचल प्रदेश में पड़ोसी देश के अतिक्रमण का संदर्भ देते हुए ओवैसी ने कहा, 'क्या आप चीन से डरे हुए हैं?' 

वहीं सत्तारूढ़ दल ने ओवैसी के कृत्य को संसद का अपमान बताया।

नागरिकता संसोधन बिल सोमवार देर रात लोकसभा में पास हो गया, इसके मत में कुल 311 और विपक्ष में 88 वोट पड़े। इस बिल में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए छह धर्मों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) के लोगों का भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनागरिकता (संशोधन) विधेयकलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत