लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर कसा तंज, कहा- ‘बेगानी शादी में ट्रंप दीवाने हो रहे हैं’

By भाषा | Updated: August 22, 2019 05:34 IST

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा कि सरकार के पास स्पष्ट नीति होनी चाहिए और अमेरिकी राष्ट्रपति को सूचित करना चाहिए कि देश को उनकी भूमिका की कोई जरूरत नहीं है। ओवैसी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (ट्रंप) कहते हैं कि (भारत और पाकिस्तान के बीच) मैं मध्यस्थता करूंगा।

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित नई पेशकश की आलोचना करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि ‘बेगानी शादी में ट्रंप दीवाने हो रहे हैं।’

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा कि सरकार के पास स्पष्ट नीति होनी चाहिए और अमेरिकी राष्ट्रपति को सूचित करना चाहिए कि देश को उनकी भूमिका की कोई जरूरत नहीं है। ओवैसी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (ट्रंप) कहते हैं कि (भारत और पाकिस्तान के बीच) मैं मध्यस्थता करूंगा। बार-बार एक ही बात हो रही है। यह तो बेगानी शादी में ट्रंप दीवाने हो रहे हैं। ट्रंप का कोई लेना देना नहीं है। वह क्यों मध्यस्थता करेंगे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हो रहा है? इस देश की विदेश नीति को कौन चला रहा है? हम ट्रंप से इतना क्यों डर रहे हैं कि हम प्रतिक्रिया तक नहीं दे पा रहे हैं? सरकार के पास नीति होनी चाहिए और साफ-साफ यह कहना चाहिए कि हमें आपकी (ट्रंप) की जरूरत नहीं है।’’ ओवैसी ने अलग से एक ट्वीट करके नौकरियां जाने पर भाजपा पर निशाना साधा। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं