लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम मरीजों को लेकर अस्पताल के एक विज्ञापन पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, मोदी सरकार पर निशाना साध कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: April 20, 2020 09:50 IST

मेरठ के वैलेंटिस कैंसर अस्पताल ने अखबार में विज्ञापन छपवाकर मुस्लिम मरीजों से कहा था कि वे अपना और अपने एक तीमारदार का कोरोना नेगेटिव होने का सर्टिफिकेट लाएंगे तभी अस्पताल उनका इलाज करेगा। इसपर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुसलमानों का इलाज नहीं करने का इश्तेहार देने वाले UP के अस्पताल पर ओवैसी का निशाना मेरठ के वैलेंटिस कैंसर अस्पताल ने अखबार में दिए अपने एक विज्ञापन पर माफी मांगी है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक अस्पताल ने अखबार में विज्ञापन छपवाकर मुस्लिम मरीजों से कहा था कि वे अपना और अपने एक तीमारदार का कोरोना नेगेटिव होने का सर्टिफिकेट लाएंगे तभी अस्पताल उनका इलाज करेगा। इसपर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अगर अस्पताल अपनी नीति के विज्ञापन को लेकर पर्याप्त रूप से आश्वस्त है तो "जांच" किस बात की? उसे जनता को नुकसान पहुंचाने की अनुमति कैसे दी जा रही है? प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि "Covid-19 धर्म नहीं देखता है" बावजूद इसके उनके वैचारिक प्रशंसकों ने मुस्लिम नागरिकों को टारगेट कर रहे हैं और उनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।' 

वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मेरठ के वैलेंटिस कैंसर अस्पताल ने माफी मांगी है। इस विज्ञापन में कहा गया था कि नए मुस्लिम मरीज और उनके केयरटेकर पहले कोविड-19 टेस्ट कराएं। अगर उनके रिजल्ट निगेटिव हों तभी उनकी भर्ती होगी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अस्पताल ने अपनी सफाई देते हुए माफी मांगी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वैलेंटिस कैंसर अस्पताल के डॉक्टर अमित जैन ने बताया कि विज्ञापन दरअसल लोगों से सरकार की गाइडलाइन को मानने की अपील के लिए दिया गया था। डॉक्टर अमित के अनुसार, 'यह विज्ञापन सभी लोगों से अपील के लिए था कि वे सरकार की गाइडलाइन को माने ताकि सब सुरक्षित रहें। इसका धर्म से कोई लेनादेना नहीं है। अगर किसी की भावना इससे आहत हुई है तो हम माफी मांगते हैं। अस्पताल की कभी किसी की भावना को आहत करने की मंशा नहीं थी।'

वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक मामला भी दर्ज कर लिया है। मेरठ एसएसपी अजय कुमार साहनी ने कहा, 'हमने एक केस दर्ज कर लिया है। मौजूद सबूतों के आधार पर हम एक्शन ले रहे हैं।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप